Monday, 12 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Amitabh Bachchan के 84वें जन्मदिन पर जश्न! Aishwarya-Aaradhya ने दिया तोहफा! Jalsa के बाहर उमड़े फैंस

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन का जन्मदिन उनके चाहने वालों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होता। 11 अक्टूबर को अमिताभ बच्चन ने अपना 84वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर मुंबई में उनके मशहूर बंगले जलसा के बाहर फैंस का जबरदस्त हुजूम देखने को मिला।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Oct 12, 2026 16:56
Share :
Amitabh Bachchan

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन का जन्मदिन उनके चाहने वालों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होता। 11 अक्टूबर को अमिताभ बच्चन ने अपना 84वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर मुंबई में उनके मशहूर बंगले जलसा के बाहर फैंस का जबरदस्त हुजूम देखने को मिला। अमिताभ बच्चन भी अपने चाहने वालों से मिलने घर के बाहर आए और हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया। इस दौरान बिग बी डार्क मैरून ट्रेडिशनल कुर्ते और ब्राउन कश्मीरी कानी पश्मीना शॉल में नजर आए। जलसा के बाहर फूलों की माला, बैलून डेकोरेशन, अमिताभ के पोस्टर्स और फैंस की तालियों ने माहौल को पूरी तरह जन्मदिन के रंग में रंग दिया। वहीं, अमिताभ बच्चन की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन ने बेटी आराध्या के साथ बिग बी की एक अनसीन तस्वीर शेयर कर उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। फोटो में अमिताभ और आराध्या की प्यारी बॉन्डिंग देखने को मिली। ऐश्वर्या ने उन्हें प्यारे पा-दादाजी कहते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और हमेशा प्यार और आशीर्वाद बने रहने की बात कही। अपने जन्मदिन पर मिले इस बेशुमार प्यार से अमिताभ बच्चन भी भावुक नजर आए। उन्होंने ब्लॉग के जरिए फैंस का शुक्रिया अदा किया और कहा कि उनका प्यार और सरप्राइज हमेशा यादगार रहेंगे।

First published on: Oct 12, 2026 04:56 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola