Netflix Trending: अक्सर ऐसा होता है कि सिनेमाघरों में फिल्में नहीं चलती हैं. लेकिन ओटीटी पर आते ही ये फिल्में तहलका मचा देती हैं. हाल ही में नेटफ्लिक्स पर एक ऐसी ही 3 महीने पुरानी फिल्म रिलीज हुई है. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी. लेकिन ओटीटी पर आते ही इसकी किस्मत चमक गई.
कौनसी फिल्म?
सिनेमाघरों में डिजास्टर साबित हुई ओटीटी पर आते ही इस फिल्म की किस्मत बदल गई है और अब ये Netflix की टॉप-10 ट्रेंडिंग लिस्ट में छाई हुई है. करीब 3 महीने पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म का नाम ‘बेबी डू डाई डू’ (Baby Do Die Do) है. ये एक डॉर्क कॉमेडी एक्शन-थ्रिलर फिल्म है.
बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, ओटीटी पर ट्रेंडिंग
‘बेबी डू डाई डू’ में हुमा कुरैशी लीड रोल में हैं. ये फिल्म 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी. वहीं हाल ही में इसे नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया है और ओटीटी पर आते ही ये फिल्म छा गई है. इसकी कहानी दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है.
फिल्म की कहानी
सस्पेंस थ्रिल और क्राइम से भरपूर ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर टॉप-10 ट्रेंडिंग मूवीज की लिस्ट में शुमार है और अभी चौथे स्थान पर ट्रेंड कर रही है. बात करें फिल्म की कहानी की तो इस मूवी में हुमा कुरैशी एक सीरियल किलर लेडी के रोल में हैं, जो कुछ मर्दो को निशाना बनाकर उन्हें मौत के घाट उतारती है. लेकिन वो ऐसा क्यों कर रही है, इसके पीछे एक बड़ा कारण है, जो आपको पूरी फिल्म देखने पर बता चलेगा.