---विज्ञापन---

Anushka Sharma Qala: लंबे समय बाद अनुष्का शर्मा ने की पर्दे पर वापसी, फिल्म ‘कला’ में आईं नजर

Anushka Sharma Qala: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा काफी समय बाद फिल्म ‘कला’ (Qala) के जरिए पर्दे पर वापसी की हैं। ये फिल्म गुरुवार यानी 1 दिसंबर को ओटीटी (OTT) पर रिलीज हुई है। इस फिल्म में दिवंगत अभिनेता इरफान खान (Irrfan Khan) के बड़े बेटे बाबिल (Babil) बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। इस फिल्म को […]

Anushka Sharma Qala
Anushka Sharma Qala

Anushka Sharma Qala: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा काफी समय बाद फिल्म ‘कला’ (Qala) के जरिए पर्दे पर वापसी की हैं। ये फिल्म गुरुवार यानी 1 दिसंबर को ओटीटी (OTT) पर रिलीज हुई है। इस फिल्म में दिवंगत अभिनेता इरफान खान (Irrfan Khan) के बड़े बेटे बाबिल (Babil) बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। इस फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फैंस अनुष्का शर्मा को लंबे समय बाद पर्दे पर देख गदगद हैं। इसके साथ ही बाबिल भी सुर्खियां बटोर रहे हैं।

कैमियो के तौर पर नजर आईं अनुष्का शर्मा

बता दें कि, अनुष्का शर्मा अपनी बेटी के जन्म के बाद से ही पर्दे से दूर थीं। ऐसे में वो अब इस फिल्म के साथ करीब चार साल बाद पर्दे पर वापसी की हैं। इस फिल्म में अनुष्का कैमियो के तौर पर नजर आई हैं। दरअसल, फिल्म में एक गाना है जिसका नाम है घोड़े पे सवार (Ghode Pe Sawaar) इस गाने में अनुष्का का रेट्रो लुक नजर आ रहा है। ब्लैक एंड व्हाइट फिल्म में अनुष्का चांद पर बैठे ये गाना गाती दिखाई दे रही हैं। उनके इस वीडियो को शेयर करते हुए लोग धमाकेदार सरप्राइज बता रहे हैं।

फैंस लुटा रहे प्यार

फैंस सोशल मीडिया पर फिल्म के साथ-साथ अनुष्का शर्मा की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने गाने का क्लिप साझा कर लिखा- अनुष्का शर्मा खूबसूरती प्रतिभा का मेल हैं। इस महिला की स्क्रीन प्रेजेंस बहुत अच्छी है। उसके लौटने का इंतज़ार, भारतीय सिनेमा का रत्न। वहीं दूसरे फैन लिखा- अनुष्का शर्मा को 4 साल बाद स्क्रीन पर वापस देखकर बहुत अच्छा लग रहा है।

‘कला’ की कहानी

‘कला’ की कहानी की बात करें तो ये हिंदी सिनेमा में अपनी जगह बरकरार रखने की जद्दोजहद में लगी एक स्टार की कहानी है। ये फिल्म एक लड़की की कहानी है जिसे उसकी मां बेहद स्वार्थ भरे मकसद के लिए ‘कला’ के क्षेत्र में उतारती है। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा के अलावा तृप्ति डिमरी, स्वास्तिका मुखर्जी, बाबिल खान, अमित सियाल, समीर कोचर, गिरिजा ओक, वरुण ग्रोवर और स्वानंद किरकिरे जैसे स्टार नजर आ रहे हैं।

इस फिल्म में नजर आएंगी अनुष्का

अनुष्का शर्मा की आने फिल्मों की बात करें तो वो ‘चकदा एक्सप्रेस’ (Chakda Express) में नजर आएंगी। इस फिल्म में अनुष्का पूर्व भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का रोल प्ले करती नजर आएंगी। फिल्म में दिखाया जाएगा कि, ‘वो एग तेज गेंदबाज बनने के लिए कितनी मेहनत कीं और उन्होंने जीवन में कितना संघर्ष किया।’ फिल्म को लेकर खबर है कि ये ओटीटी प्लेटफॉर्म के नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज होगी। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इस फिल्म के रिजी डेट को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है।

First published on: Dec 04, 2022 03:21 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.