Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Jewel Thief से पहले ये 5 फिल्में भी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर बेस्ड, OTT पर देखें

नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई लेटेस्ट फिल्म ‘ज्वैल थीफ’ सुर्खियों में बनी हुई है। इसमें चोरी के साथ ही एक्स्ट्रा मैरिटल की कहानी को दिखाया गया है। आइए ऐसी ही ओटीटी पर 5 फिल्मों की लिस्ट बताते हैं।

---विज्ञापन---

movies on extramarital affairs
movies on extramarital affairs

सैफ अली खान और जयदीप अहलावत की ‘ज्वैल थीफ’ चर्चा में है। फिल्म चोरी पर आधारित है। साथ ही इसमें सस्पेंस के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का एंगल भी देखने को मिला है। इसमें सैफ अली खान का जयदीप अहलावत की वाइफ का रोल निभाने वाली वाइफ के साथ अफेयर दिखाया गया है। ऐसे में अगर आप इस थीम पर बनी दूसरी चर्चित फिल्मों को देखना चाहते हैं, तो आपके लिए यहां 5 शानदार फिल्मों की लिस्ट है, जिन्हें आप आसानी से OTT प्लेटफॉर्म्स पर देख सकते हैं।

गहराइयां

दीपिका पादुकोण, अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म ‘गहराइयां’ में भी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की झलक दिखाई गई है। इसमें पति-पत्नी और वो की बेवफाई को दिखाने की कोशिश की गई है। फिल्म में दो चचेरी बहनों की कहानी दिखाई गई है। इसमें दीपिका पादुकोण का अपनी ही बहन के बॉयफ्रेंड के साथ अफेयर हो जाता है। फिल्म में दोनों के बीच काई बार इंटीमेट सीन्स को दिखाया गया है। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। फिल्म को ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला था।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

हसीन दिलरुबा

फिल्म हसीन दिलरुबा की कहानी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के इर्द-गिर्द घुमती है। इस फिल्म का प्रीमियर नेटफ्लिक्स पर 2 जुलाई 2021 को किया गया था। इसे दर्शकों का मिलाजुला रिस्पॉन्स मिला। फिल्म में रानी का अपने ही पति के छोटे भाई के साथ संबंध बन जाता है। साल 2021 में बनी ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बनी थी। हाल ही में इसका दूसरा पार्ट ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ रिलीज हुआ है।

---विज्ञापन---

डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे

साल 2019 में रिलीज हुई कोंकणा सेन शर्मा और भूमि पेडनेकर की फिल्म ‘डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे’ में भी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की कहानी को दिखाया गया है। इसमें दो बहनों की कहानी दिखाई गई है। मिडिल क्लास फैमिली की डॉली जो शादीशुदा है और दो बच्चों की मां है, उसे अपने पति से संतुष्टि नहीं मिलती है। इसलिए वो डिलीवरी बॉय उस्मान के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर कर लेती है।

लस्ट स्टोरीज

साल 2018 में ‘लस्ट स्टोरीज’ रिलीज हुई थी। इसमें चार अलग-अलग कहानियों का कलेक्शन है। सभी में एक्स्ट्रा मैरिटल रिलेशनशिप, डिजायर और सामाजिक दबावों को खुलकर दिखाया गया है। फिल्म में कियारा आडवाणी, राधिका आप्टे और भूमि पेडनेकर जैसे सितारे शामिल हैं। ये नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Money Heist और Jewel Thief में 5 बड़े अंतर, क्या प्रोफेसर को टक्कर दे पाए सैफ?

---विज्ञापन---

अजीब दास्तान्स

साल 2021 में फिल्म ‘अजीब दास्तान्स’ रिलीज हुई। यह एक एंथोलॉजी फिल्म है जिसमें कई कहानियों के कॉम्पलेक्स ह्यूमन रिलेशनशिप को दिखाया गया है। इनमें से एक कहानी एक्स्ट्रा मैरिटल रिलेशनशिप पर आधारित है, जिसे दर्शकों ने काफी सराहा था। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।

यह भी पढ़ें: भारत में बैन हुए पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल्स, पहलगाम हमले के बाद सरकार का बड़ा फैसला

---विज्ञापन---
First published on: Apr 28, 2025 12:30 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola