Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

हैरी पॉटर मना रहे हैं अपना 31वां जन्मदिन, बहुत कम उम्र में ही शोहरत और दौलत मिली डेनियल रेडक्लिफ को

नम्रता शर्मा – हॉलीवुड एक्टर डेनियल रेडक्लिफ(Daniel Radcliffe) को लोग उनके असली नाम से नहीं हैरी पॉटर के तौर पर जानते हैं।  डेनियल हैरी पॉटर(Harry Potter) के नाम से बच्चे बच्चे के दिल में अपनी जगह बना चुके हैं। डेनियल पूरे 31 साल के हो गए हैं। 23 जुलाई 1989 को डेनियल का जन्म लंदन […]

नम्रता शर्मा – हॉलीवुड एक्टर डेनियल रेडक्लिफ(Daniel Radcliffe) को लोग उनके असली नाम से नहीं हैरी पॉटर के तौर पर जानते हैं।  डेनियल हैरी पॉटर(Harry Potter) के नाम से बच्चे बच्चे के दिल में अपनी जगह बना चुके हैं। डेनियल पूरे 31 साल के हो गए हैं। 23 जुलाई 1989 को डेनियल का जन्म लंदन में हुआ था। महज 21 साल की छोटी सी उम्र में ही वो अमीरी का बड़ा तमगा हासिल कर चुके हैं।


हॉलीवुड की दुनिया में आज के समय में जो सबसे चर्चित युवा सितारे हैं उनमें डैनियल रेडक्लिफ का नाम प्रमुख रूप में शामिल है। डेनियल अपने काम के दम पर खूब नाम और पैसा कमा चुके हैं  डेनियल लंदन में ही जन्मे और पले बढ़े हैं। डेनियल 10 साल की उम्र में बीबीसी वन की टेलीविजन फिल्म डेविड कॉपरफील्ड से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। इसके बाद द टेलोर ऑफ पनामा के जरिए उन्होंने सिनेमा की शुरुआत की।


डैनियल रेडक्लिफ ने कई चैरिटी भी योगदान दिया है। वो बच्चों के लिए काम करने वाली संस्थाओं के साथ जुड़े रहे हैं। साल 2010 में 21 साल की उम्र में डैनियल रेडक्लिफ 30 साल से कम उम्र के सर्वाधिक धनी ब्रिटिश सेलिब्रिटी बन कर उभरे थे। हैरी पॉटर फिल्म में अपने अभिनय से सभी का दिल जीतने वाले डेनियल ने अपने सह कलाकार एम्मा वाटसन को भी पीछे छोड़ दिया था।


हाल ही में हैरी पॉटर फेम एक्टर डेनियल भारत में भी खूब सुर्खियां बटोरते हुए नजर आए थे। दरअसल डेनियल ने बधाई हो और दंगल गर्ल सान्या मल्होत्रा(Sanya Malhotra) को जन्मदिन की बधाइयां दी थी।  हैरी पॉटर से अपने खास दिन पर खास शुभकामनाएं पाने के बाद सान्या मल्होत्रा भी सातवें आसमान पर थीं।

First published on: Jul 23, 2020 12:23 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.