Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

Vastu Shastra: संतान की सफलता के लिए इस दिशा में रखें हरे रंग की चीजें, जानें विस्तार से

Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) का हमारे जीवन में बड़ा महत्व होता है। वास्तु के अमुसार घर में रखी चीजों का भी इंसान के जीवन पर बहुत असर पड़ता है। लेकिन आपको बता दें कि, वास्तु शास्त्र में रंगों के के हसाब से चीजों को रखने की दिशा के बारे में बताया गया है। […]

Vastu Shastra: संतान की सफलता के लिए इस दिशा में रखें हरे रंग कि चीजें, जानें विस्तार से
Vastu Shastra: संतान की सफलता के लिए इस दिशा में रखें हरे रंग कि चीजें, जानें विस्तार से

Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) का हमारे जीवन में बड़ा महत्व होता है। वास्तु के अमुसार घर में रखी चीजों का भी इंसान के जीवन पर बहुत असर पड़ता है। लेकिन आपको बता दें कि, वास्तु शास्त्र में रंगों के के हसाब से चीजों को रखने की दिशा के बारे में बताया गया है। क्योंकि यदि इन चीजों को ठीक से न रखा जाए तो इसका नेगेटिव असर पड़ता है। लकिन वहीं इन्हीं चीजों को वास्तु के हिसाब से रखा जाए तो आपके जीवन में इसका पॉजिटिव असर पड़ता है, जो समृद्धि के मार्ग खोलता है।

आज हम इस आर्टिकल में बताएंगे कि, वास्तु में हरे रंग की चीजों जैसे हरी सब्जियां, फ्रूट्स, दालें, कपड़े, बिस्तर आदिको किस दिशा में रखना चाहिए। इसके अलावा जो लोग अपने घर में पार्क या छोटा सा गार्डन बनाना चाहते हैं तो वो किस दिशा में बनवाएं।

बता दें कि, वास्तु में हरे रंग का बड़ा महत्व होता है। माना जाता है कि यदि हरे रंग कि चीजों को सही दिशा में रखा जाए तो इससे आपकी संतान को कई लाभ मिलते हैं। और उनके जीवन में कामयाबी के मार्ग खुलते हैं। कई लोग ऐसे होते है जो मेहनत करने के बाद भी सफलता प्राप्त नहीं कर पाते, ऐसे में माना जाता है कि वास्तु के दोष ने उन्हें घेरा हुआ है।

यह भी पढ़ें:Samudra Shastra: आपके बैठने के अंदाज से पता चल जाता है आपका नेचर, जानें क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र

दक्षिण-पूर्व दिशा में रखें ये चीजें

वास्तु शास्त्र के अनुसार, हरे रंग से संबंधित चीजों को पूर्व या फिर दक्षिण-पूर्व दिशा, में रखना अच्छा होता है। साथ ही घर में हरी घास के छोटे-से बगीचे को भी उन्हीं दिशाओं में से एक में बनाना चाहिए। हरे रंग और इन दोनों दिशाओं का संबंध काष्ठ तत्व, यानी कि लकड़ी से है। इसलिए पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में हरे रंग की चीजें रखना शुभ फलदायी है।

यह भी पढ़ें:Turtle Rules in Vastu: घर में इस चीज को रखने से सदस्यों की होती है उम्र लंबी, नहीं होती धन की कमी

संतान की सफलता के लिए इस दिशा में रखें ये चीजें

वास्तु में बताया गया है कि, पूर्व दिशा में हरे रंग की चीजें रखने से घर के बड़े बेटे के जीवन में कामयाबी के द्वार खुलते हैं। लेकिन अगर घर में बड़ी बेटी है तो दक्षिण पूर्व दिशा में हरे रंग की चीजें रखने से उन्हें लाभ मिलता है। इसलिए अगर आप चाहें तो अपने घर के बेटे या बेटी के लिए और उनकी उनत्ति के लिए वास्तु के ये उपाय कर सकते हैं।

अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Feb 13, 2023 09:52 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.