---विज्ञापन---

Samudra Shastra Rules: ऐसे बाल वाले लोग होते हैं बहुत निष्ठावान, हर काम में मिलती है उन्हें सफलता

Samudra Shastra Rules: सामुद्रिक शास्त्र में मनुष्य के शरीर के अंगों और उसकी बनावट के आधार पर उसके स्वभाव और भविष्य का पता चल जाता है। सामुद्रिक शास्त्र में इस बात उल्लेख किया गया है कि किसी व्यक्ति के हाथ-पैर की बनावट व संरचना से उसके स्वभाव को कैसे जानें। आज के इस आर्टिकल में […]

Samudra Shastra Rules: ऐसे बाल वाले लोग होते हैं बहुत निष्ठावान, हर काम में मिलती है उन्हें सफलता
Samudra Shastra Rules: ऐसे बाल वाले लोग होते हैं बहुत निष्ठावान, हर काम में मिलती है उन्हें सफलता

Samudra Shastra Rules: सामुद्रिक शास्त्र में मनुष्य के शरीर के अंगों और उसकी बनावट के आधार पर उसके स्वभाव और भविष्य का पता चल जाता है। सामुद्रिक शास्त्र में इस बात उल्लेख किया गया है कि किसी व्यक्ति के हाथ-पैर की बनावट व संरचना से उसके स्वभाव को कैसे जानें। आज के इस आर्टिकल में हम इंसान के बालों के आधार पर उनके स्वभाव और भविष्य के बारे में बताएंगे। आइये जानते हैं विस्तार से।

इंसान अलग होते हैं और उनके शरीर के बनावट और आकार भी अलग होते हैं। उसी प्रकार से बाल भी अलग-अलग होते हैं। कई लोगों के घुंघराले बाल होते हैं तो कुछ के एकदम सीधे, वहीं कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनके बाल काफी मोटे होते हैं तो कुछ के पतले से। ऐसे में सामुद्रिक शास्त्र में बालों के आधार पर कई सारी बातों के बारे में बताया गया है।

घुंघराले बाल वाले लोग

आपने ऐसे कई लोग देखे होंगे जिनके बाल गोल-गोल घूमें हुए से होते हैं। इन बालों को घुंघराले बाल कहते हैं। सामुद्रिक शास्त्र (Samudrik Shastra) के अनुसार जिन लोगों के बाल इस तरह के होते हैं, वे अपने काम में बहुत अधिक सक्रिय रहते हैं। उन्हें जो काम पसंद होता हैं उसमें उन्हें सफलता जरूर मिलती है। क्योंकि उस काम को ये पूरी निष्ठा और लगन के साथ करते हैं। घुंघराले बालों वाले लोग समाज में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिये कड़ी मेहनत करते हैं और अपनी मेहनत के बल पर ही ये लोग समाज में अपनी एक अच्छी-खासी पहचान भी बनाते हैं।

घने बालों वाले लोग

घने बाल देखने में तो बहुत अच्छे लगते हैं लेकिन सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक घने बालों वाले लोग सामान्यतः अल्प बुद्धि के होते हैं। माना जाता है कि, इससे बौद्धिक क्षमता पर अंकुश लगता है। जिन लोगों के सिर में बाल बहुत अधिक मात्रा में होते हैं, वे  उन्हें सोचने- समझने की क्षमता बहुत अच्छी नहीं होती। छोटे से लालच के चक्कर में ये लोग अपना बड़ा नुकसान कर लेते हैं। इनके ऊपर एक के बाद एक काम का प्रेशर आने से ये परेशान हो जाते हैं।

पतले बालों वाले लोग

बहुत से लोग ऐसे होते हैं जिनके बाल बहुत ज्यादा पतले या महीन होते हैं। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों के पतले बाल होते हैं वो  अधिकतर महत्वपूर्ण व ज्यादा वेतन वाले पदों पर होते हैं। ऐसे लोग सामाजिक  होते हैं। इन लोगों को नयापन क्रिएट करना अच्छा लगता है। जिनके बाल पतले होते हैं, उनका स्वभाव बहुत अच्छा होता है। ये लोग दयालु प्रवृत्ति के होते हैं। पर थोड़े-से संकोच करने वाले तथा संवेदनशील भी होते हैं। इसके अलावा मोटे और सख्त बाल अच्छे स्वास्थ्य को दर्शाते हैं। इनमें उच्च जीवन शक्ति होती है। ये लोग अवसरवादी भी होते हैं।

First published on: Feb 20, 2023 06:48 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.