---विज्ञापन---

Samudra Shastra: महिलाओं के शरीर पर मौजूद तिल क्या कहते हैं, जानें कैसा होता है उनका नेचर

Samudra Shastra: शायद ही ऐसा कोई हो जिसके शरीर के किसी न किसी भाग पर तिल न हो। दरअसल हमारे शरीर में जो तिल होते हैं वो इंसान के भाग्य, दुर्भाग्य, और उसके नेचर के बारे में बताते हैं। सामुद्रिक शास्त्र (Samudra Shastra) में इंसान के शरीर के बनावट और उसके शरीर पर मौजूद निशानों […]

Samudra Shastra: महिलाओं के शरीर पर मौजूद तिल क्या कहते हैं, जानें कैसा होता है उनका नेचर
Samudra Shastra: महिलाओं के शरीर पर मौजूद तिल क्या कहते हैं, जानें कैसा होता है उनका नेचर

Samudra Shastra: शायद ही ऐसा कोई हो जिसके शरीर के किसी न किसी भाग पर तिल न हो। दरअसल हमारे शरीर में जो तिल होते हैं वो इंसान के भाग्य, दुर्भाग्य, और उसके नेचर के बारे में बताते हैं। सामुद्रिक शास्त्र (Samudra Shastra) में इंसान के शरीर के बनावट और उसके शरीर पर मौजूद निशानों और तिल के आधार पर उसके भविष्य के बारे में और उसके नेचर के बारे में बताया जाता है। हमारे इस आर्टिकल में हम महिलाओं (Women) के शरीर पर बने तिलों के बारे में बताएं कि उनका भविष्य कैसा होगा, कैसा उनका नेचर कैसा होगा कर किसी के साथ कैसा संबंध होगा ? आइए जानते हैं विस्तार से।

आइब्रो के पास तिल

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, उन महिलाओं को जिनके आइब्रो के अंत में तिल होता है, उनका जीवन साथी बहुत ही अच्छा होता है। माना जाता है की आइब्रो के अंत में तिल होना शुभ होता है। इसके अलावा उनके दाम्पत्य जीवन में कोई समस्या नहीं होती, और खुशहाली से सारा जीवन बीतता है।

यह भी पढ़ें:Turtle Rules in Vastu: घर में इस चीज को रखने से सदस्यों की होती है उम्र लंबी, नहीं होती धन की कमी

कान पर तिल होना

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, हर निशान का हमारे जीवन में कोई न कोई असर जरूर पड़ता है। जिन महिलाओं के कान पर तिल होता है उन्हयें बहुत ही भाग्यशाली और इंटेलिजेंट माना जाता है। दरअसल कान पर मौजूद तिल को शुभ माना जाता है। माना जाता है की ऐसी महिलाएं सही निर्णय लेने में माहिर होती है। लेकिन यदि दोनों कानों पर तिल है, तो वे महिलाएं सबसे आरामदायक जीवन का आनंद लेती हैं और दूसरों को आसानी से प्रभावित कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें:Makeup for Pigmentation: पिगमेंटेशन को छिपाने के लिए करें ऐसे मेकअप, टिक जाएंगी निगाहें  

गर्दन पर तिल

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन महिलाओं की गर्दन पर तिल होता है वे बहुत धैर्यवान स्वभाव की मानी जाती हैं। माना जाता है की ऐसी महिलाएं बहुत मेहनत करने वाली होती हैं। लेकिन वहीं, अगर ये तिल गर्दन के पीछे है, तो ऐसी महिलाएं बहुत आक्रामक और क्रोध करने वाली होती हैं।

अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

 

First published on: Feb 11, 2023 08:27 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.