---विज्ञापन---

Akhrot Halwa: कभी खाया है अखरोट हलवा,अगर नहीं तो आज ही ट्राई करें ये रेसेपी

Akhrot Halwa: अखरोट एक ऐसा ड्राई फ्रुट है जो देखने में दिमाग के आकार का होता है। कहा जाता है कि इसे खाने से दिमाग तेज होता है। बहुत से लोग दिमाग तेज करने के लिए सूबह खाली पेट इसका सेवन करते हैं। आमतौर पर लोग अखरोट को भिगोकर या फिर ऐसे ही खाते हैं। […]

Akhrot Halwa, Akhrot Halwa Recipe, Healthy Halwa, Food

Akhrot Halwa: अखरोट एक ऐसा ड्राई फ्रुट है जो देखने में दिमाग के आकार का होता है। कहा जाता है कि इसे खाने से दिमाग तेज होता है। बहुत से लोग दिमाग तेज करने के लिए सूबह खाली पेट इसका सेवन करते हैं। आमतौर पर लोग अखरोट को भिगोकर या फिर ऐसे ही खाते हैं।

आज हम आपको इसका हलवा बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। अखरोट का हलवा कई प्रकार के पौष्टिक गुणों से भरपूर होता है, इसे खाने से दिमाग तेज होता है। आप अपने बच्चों के सम्पूंर्ण विकास के लिए इसका हलवा बना सकते हैं। अखरोट में पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड और एंटीऑक्सिडेंट भी मौजूद होते हैं। ऐसे में अखरोट का हलवा एक बेहद हेल्दी सुपरफूड होता है। आइए जानते हैं अखरोट का हलवा बनाने की रेसिपी।

अखरोट का हलवा बनाने के लिए जरूरी सामान

अखरोट – 1 कप
इलायची पाउडर – 1/2 टी स्पून
देसी घी – 1 टेबल स्पून
दूध – 1/2 कप
केसर – 1/2 चुटकी
चीनी – 1/2 कप (स्वादानुसार)

अखरोट का हलवा बनाने की विधि

अखरोट का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले गर्म पानी में 15-20 मिनट के लिए अखरोट को भिगोकर रख दें।
जब अखरोट नरम हो जाएं, तो इसका पानी अलग कर दें।
अब एक मिक्सर जार में भीगे हुए अखरोट डालकर दरदरा ग्राइंड कर लें।
इसके बाद एक कड़ाही में देसी घी डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करें।
जब घी पिघल जाए तो उसमें दरदरे पिसे अखरोट डालकर भून लें।
अखरोट के मिश्रण को तब तक भूनें जब तक कि ये हल्का सुनहरा हो जाए।
अब उसमें दूध और स्वादानुसार चीनी डालकर अच्छे से पका लें।
कुछ देर तक पकाने के बाद इसमें इलायची पाउडर और केसर के धागे डालें। अब करछी की मदद से हलवा चलाते हुए तब तक पकाएं जब तक कि दूध पूरी तरह से सूख न जाए।
अब आप इसमें पिसे हुए काजू मिला दें, ताकि टेस्ट बढ़ जाए।
अब इसे 5 मिलट के लिए धीमी आंच पर पका लें।
लो तैयार है आपका हेल्दी और टेस्टी अखरोट हलवा।
आप इस हलवे को अपने बच्चों को कभी भी खिला सकते हैं।

First published on: Mar 31, 2023 05:30 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.