Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

Dustbin Vastu Tips: इस दिशा में रखा है डस्टबिन तो तुरंत बदल दें जगह, वरना दस्तक दे सकती है मुसीबत

Dustbin Vastu Tips: वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में दिशाओं का बड़ा महत्व होता है। माना जाता है कि यदि दिशाओं के हिसाब से चीजों को न रखा जाये तो इससे घर के सदस्यों के जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ता है। हर घर में डस्टबिन जरूर होता है, लेकिन लोग अपने हिसाब से कहीं पर भी […]

Dustbin Vastu Tips
Dustbin Vastu Tips

Dustbin Vastu Tips: वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में दिशाओं का बड़ा महत्व होता है। माना जाता है कि यदि दिशाओं के हिसाब से चीजों को न रखा जाये तो इससे घर के सदस्यों के जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ता है। हर घर में डस्टबिन जरूर होता है, लेकिन लोग अपने हिसाब से कहीं पर भी डस्टबिन (Dustbin) को रख देते हैं। लेकिन वो ये नहीं जानते की इसका उनके जीवन पर क्या असर पड़ने वाला है। दरअसल वास्तु में हर चीज के लिए दिशा निश्चित की गई है। तो आइये आज इस आर्टिकल के जरिये जानते हैं कि, किस दिशा में डस्टबिन रखना चाहिए और किस दिशा में नहीं रखना चाहियें।

यह भी पढ़ें: Vastu Tips for Clock: भूलकर कर भी इस दिशा में न लगाएं घड़ी, ये होती हैं यम की दिशा

भूलकर भी इस दिशा में न रखें डस्टबिन

वास्तु के अनुसार दिशा के हिसाब से चीजें रखने से घर के लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है। आज हम बताते हैं की घर मे डस्टबिन को किस दिशा में नहीं रखना चाहिए। दरअसल डस्टबिन को कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं रखना चाहिए। बता दें कि, उत्तर-पूर्व दिशा को देवताओं की दिशा माना जाता है। इसलिए इस दिशा में कूड़ेदान रखने से घर के सदस्यों पर नेगेटिव एनर्जी का प्रभाव पड़ता है। और घर में वास्तु दोष हो लगता है। जो लोग इस दिशा में डस्टबिन रखते हैं उनके घर के सदस्यों का मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। इसके अलावा पूर्व, दक्षिण-पूर्व और उत्तर दिशा में भी डस्टबिन रखने की मनाही होती है। जिस घर में इस दिशा में डस्टबिन रखा जाता है उस घर के लोगों के सदस्यों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर के मंदिर में इन चीजों को रखना माना जाता है अशुभ, उन्नति के मार्ग होते हैं बंद

इस दिशा में रखें डस्टबिन

वास्तु शास्त्र में डस्टबिन रखने के लिए दिशा के बारे में बताया गया है। वास्तु के अनुसार माना जाता है कि, डस्टबिन हमेशा घर के अंदर ही होना चाहिए।और इसे दक्षिण-पश्चिम या उत्तर-पश्चिम दिशा में रखना शुभ माना जाता है। इसके अलावा कूड़ेदान को उत्तर-पश्चिम दिशा में भी रख सकते हैं। इस दिशा में कूड़ेदान रखने से वास्तु दोष नहीं होता है। अगर आप अपने घर में शांति चाहते हैं और चाहते हैं कि वास्तु दोष न लगे तो इसके लिए वास्तु के अनुसार नियमों का पालन करें।

अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Jan 28, 2023 09:06 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.