Sir Patrick Stewart Death: हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज स्टार सर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन हो गया है. फिल्म ‘स्टार ट्रेक: द नेक्स्ट जेनरेशन’ और ‘एक्स-मेन फ्रैंचाइजी’ में आइकॉनिक रोल के लिए मशहूर सर पैट्रिक स्टीवर्ट ने 86 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. जानकारी के अनुसार, पैट्रिक स्टीवर्ट लंबे समय से अल्जाइमर और लेवी बॉडी डिमेंशिया की बीमारी से जूझ रहे थे. उनके निधन की जानकारी उनकी टीम ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है. सर पैट्रिक स्टीवर्ट के निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया.
घर पर ली अंतिम सांस
सर पैट्रिक स्टीवर्ट के इंस्टाग्राम पर गुरुवार, 29 अक्टूबर को उनके परिवार और टीम की तरफ से एक पोस्ट शेयर किया गया, जिसमें उन्होंने सर पैट्रिक स्टीवर्ट के निधन की जानकारी देते हुए एक बयान जारी किया था. बयान में बताया गया कि सर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन 28 अक्टूबर, 2026 को लॉस एंजिल्स में उनके घर पर हुआ था. बयान में कहा गया, ‘हम बहुत दुख के साथ बताते हैं कि सर पैट्रिक स्टीवर्ट का कल लॉस एंजिल्स में उनके घर पर निधन हो गया. उनकी प्यारी पत्नी सनी उनकी देखभाल कर रही थीं. अल्जाइमर डिजीज और लेवी बॉडी डिमेंशिया के साथ एक छोटी और दिल को छू लेने वाली यात्रा के बाद उनका निधन हो गया.’
परिवार की खास अपील
बयान में आगे कहा गया, ‘उन्हें परिवार और दोस्तों ने प्यार से गले लगाया. वह लाइव म्यूजिक, प्रार्थना, आंसू, हंसी और उस तरह की गहरी भावनाओं से घिरे रहे, जो सिर्फ वही दे सकते थे, जिन्होंने हम सभी के लिए जिंदगी भर समर्पण किया था. हम हमेशा उनकी शांति और उनकी कभी न हारने वाली काइंडनेस की झलक को संजोकर रखेंगे.’ इसके साथ ही एक्टर के परिवार ने रिक्वेस्ट की है कि फूलों के बजाय, जॉन्स हॉपकिन्स अल्जाइमर डिजीज रिसर्च सेंटर फंड और अल्जाइमर फाउंडेशन ऑफ अमेरिका के केयरगिवर रिसोर्स में मेमोरियल कंट्रीब्यूशन दिया जाए.
60 साल का शानदार करियर
सर पैट्रिक स्टीवर्ट अपने पीछे 60 साल से ज्यादा का शानदार करियर छोड़ गए हैं, जिसने उन्हें ब्रिटेन का सबसे पॉपुलर स्टेज और स्क्रीन एक्टर बनाया. उन्हें दो ओलिवियर अवॉर्ड और एक ग्रैमी अवॉर्ड मिले, साथ ही उन्हें टोनी अवॉर्ड, तीन गोल्डन ग्लोब, चार एमी अवॉर्ड और तीन स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवॉर्ड के लिए नॉमिनेशन भी मिले.