Saturday, 31 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

दो पत्नियां, एक पति और करवा चौथ! अरमान मलिक ने पहले छुए बीवियों के पैर, फिर किया रोमांटिक डांस

करवा चौथ पर यूट्यूबर अरमान मलिक ने अपनी दोनों पत्नियों पायल मलिक और कृतिका मलिक के साथ त्योहार मनाया. इस खास मौके का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें तीनों का ट्रेडिशनल अंदाज देखने को मिल रहा है.

youtuber Armaan Malik
यूट्यूबर अरमान मलिक ने दोनों पत्नियों के साथ मनाया करवा चौथ, Photo Credit- Social Media

Armaan Malik Karwa Chauth Video: करवा चौथ पर यूट्यूबर अरमान मलिक एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं. अरमान ने अपनी दोनों पत्नियों पायल मलिक और कृतिका मलिक के साथ त्योहार मनाया. इस खास मौके का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें तीनों का पारंपरिक अंदाज देखने को मिल रहा है, लेकिन इस बार सबसे ज्यादा चर्चा अरमान के उस अंदाज की हो रही है, जब उन्होंने अपनी दोनों पत्नियों के पैर छुए.

पायल-कृतिका ने साथ में की पूजा

करवा चौथ का त्योहार देशभर में धूमधाम से मनाया गया. इस मौके पर कई सेलिब्रिटी कपल्स ने भी अपने सेलिब्रेशन की झलक सोशल मीडिया पर शेयर की. वहीं, यूट्यूबर अरमान मलिक का वीडियो भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है.

---विज्ञापन---
अरमान मलिक ने दोनों पत्नियों के साथ मनाया करवा चौथ

अरमान मलिक ने शेयर किया वीडियो

अरमान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर करवा चौथ सेलिब्रेशन का वीडियो शेयर किया. इसमें उनकी दोनों पत्नियां पायल और कृतिका पारंपरिक अंदाज में नजर आ रही हैं. दोनों ने एक साथ करवा चौथ की पूजा की और फिर बारी-बारी से अरमान को टीका लगाया. इसके बाद दोनों ने एक ही छन्नी से अपने पति का चेहरा देखा और व्रत पूरा किया.

एक ही छन्नी से दोनों पत्नियों ने देखा पति का मुंह

अरमान ने छुए दोनों पत्नियों के पैर

वीडियो में करवा चौथ की रस्में निभाने के बाद अरमान अपनी दोनों पत्नियों को पानी पिलाकर उनका व्रत खुलवाते दिखाई देते हैं. इसके बाद पायल और कृतिका अपने पति के पैर छूकर आशीर्वाद लेती हैं. हालांकि, इसके बाद जो होता है, उसने लोगों का ध्यान खींच लिया. अरमान भी अपनी दोनों पत्नियों के पैर छूते नजर आते हैं.

अरमान ने छुए दोनों पत्नियों के पैर

दोनों पत्नियों ने की ट्विनिंग

करवा चौथ के इस खास मौके पर पायल और कृतिका ट्विनिंग करती नजर आईं, दोनों रेड कलर की हैवी एंब्रॉयडरी का सूट पहने दिखीं. इतना ही नहीं दोनों का मेकअप भी लगभग एक जैसा नजर आया. दोनों एक छन्नी से पति अरमान और चांद का दीदार करती नजर आईं, इसके बाद दोनों ने अरमान के साथ डांस भी किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. जिसपर यूजर्स के मिले-जुले रिएक्शन्स देखने को मिल रहे हैं. कोई तारीफों के पुल बांध रहा है, तो किसी ने ट्रोल किया.

दोनों पत्नियों के साथ अरमान मलिक ने मनाया करवा चौथ का त्योहार

एक ही घर में दोनों पत्नियों के साथ रहते हैं अरमान

बता दें, उनकी दो पत्नियां हैं, जिनका नाम पायल मलिक और कृतिका मलिक है. अरमान के दोनों पत्नियों से कुल पांच बच्चे हैं. पायल से उनके चार बच्चे हैं, जबकि कृतिका से उनका एक बेटा है. अरमान अपनी दोनों पत्नियों और बच्चों के साथ एक ही घर में रहते हैं.

First published on: Oct 30, 2026 10:05 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो