Wednesday, September 27, 2023
-विज्ञापन-

गेम शो ‘पिरामिड’ से धूम मचाने वाली Super Model का हुआ निधन, पति ने दी जानकारी

Shelley Smith Death: मॉडल से एक्ट्रेस बनी फेमस शेली स्मिथ का 70 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके पति माइकल मैगुइरे ने दी जानकारी।

Shelley Smith Death: फेमस एक्ट्रेस शेली स्मिथ (Shelley Smith) का बीते मंगलवार यानी 8 अगस्त को 70 साल की आयु में निधन हो गया। इस बात की जानकारी उनके पति पति माइकल मैगुइरे (Michael Maguire) ने एक फेसबुक वीडियो के जरिये दी है। इस खबर के आते ही लोग गमगीन हो गए हैं। शेली की मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट के बाद कोमा में जाने से मृत्यु होना बताया गया है। उन्हें इलाज के लिए  प्रेस्बिटेरियन अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनकी मौत हो गई। अब उनका परिवार इस बात से शोक में डूबा हुआ है।

यह भी पढ़ें:बॉलीवुड की इन 5 फिल्मों को कॉपी करने से नहीं रोक पाया हॉलीवुड! आप भी कह सकते हैं कॉपीकैट

 शेली स्मिथ के पति माइकल मैगुइरे जताया दुख

माइकल ने शेेली को याद करते हुए कहा कि- “शेली ने एक अविश्वसनीय जीवन जीया! हम सभी का दिल टूट गया है, लेकिन हम इतने भाग्यशाली भी हैं कि हमें इस खूबसूरत, बुद्धिमान, दयालु और अविश्वसनीय आत्मा ने छुआ है,’ उन्होंने अपने गम को छिपाते हुए कहा “ज़िंदगी कितनी छोटी है। हर सेकंड को महत्व दें और हर सेकंड को प्यार से भरें।”

Shelley Smith
Image Credit: Google

मॉडल के तौर पर की करियर की शुरुआत  (Shelley Smith Death)

शेली स्मिथ का जन्म साल 1952 में प्रिंस्टन, न्यू जर्सी में हुआ था। उन्होंने अपनी एजुकेशन कनेक्टिकट कॉलेज से पूरी की। इसके बाद साल 1970 में शेली ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के तौर पर की। लेकिन वो टीवी गेम शो सर्किट को होस्ट कर फेमस हो गईं। इस शो में उनका तेज तर्रार अंदाज सभी को बेहद पसंद आया।

Shelley Smith
Image Credit: Google

इस तरह की छोटे पर्दे पर काम की शुरुआत

आपको बता दें कि शेली ने साल 1979 में शॉर्ट, विल्फ्रेड हाइड-व्हाइट और एली मिल्स के साथ टीवी में काम करना शुरू किया। उन्हें टीवी सिटकॉम “द एसोसिएट्स” में एक तेज-तर्रार वॉल स्ट्रीट लॉ क्लर्क के रूप में छोटे पर्दे पर एक खास पहचान मिली।

Shelley Smith
Image Credit: Google

गेम शो ने दिलाई खास पहचान

शेली ने अपने करियर में कई टीवी शो और फिल्मों में गेस्ट अपिरियंस रोल अदा किए। हालांकि उन्हें बीते कुछ सालों से गेम शो की वजह से एक जाना पहचाना चेहरा बन गई थीं। इनमें “सुपर पासवर्ड,” “बॉडी लैंग्वेज” और डिक क्लार्क का “$10,000 पिरामिड” शामिल थे।

शेली के पति माइकल मैगुइरे ने उन्हें याद करते हुए कहा (Shelley Smith Death)

“उसे लोगों की मदद करना अच्छा लगता था। सबसे बढ़कर, उसने मेरी मदद की। उसने मुझे पहले से कहीं अधिक बेहतर इंसान बनाया। हमारी शादी बहुत अच्छी रही,” मैगुइरे ने कहा। “मुझे नहीं पता कि उसके बिना कैसे आगे बढ़ूं। लेकिन मुझे पता है कि हमारे बीच एक अविश्वसनीय रिश्ता था, और यह उतना ही पवित्र था जितना कुछ भी हो सकता है।”

Latest

Don't miss

Kaun Banega Crorepati: क्या तेजिंदर कौर बनेंगी सीजन 15 की नई करोड़पति?

Kaun Banega Crorepati: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh...

‘Fukrey 3’ का फर्स्ट रिव्यू आया सामने, ‘चूचा’ को बताया फिल्म की जान,  क्रिटिक ने दिए मूवी को इतने स्टार

Fukrey 3 First Review: कॉमेडी का का ओवरडोज लेकर आ रही है 'फुकरे 3' (Fukrey 3), जिसका फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार है।...

Jawan Box Office Collection Day 20: सिनेमाघरों पर ‘जवान’ का गदर जारी, 20वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर दिखाया जलवा

Jawan Box Office Collection Day 20: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि क्यों...

Gadar 2 Day 46 Box Office Collection: ‘गदर 2’ का क्रेज हुआ कम, अब सिर्फ 150 रुपये में देखें फिल्म, जानें 46वें दिन फिल्म...

Gadar 2 Day 46 Box Office Collection: सनी देओल (Sunny Deol) अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर  ऐसा गर्दा उड़ाया...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here