Monday, 6 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

स्ट्रोक से मशहूर एक्टर का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में दौड़ी शोक की लहर

सिनेमा इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर का निधन हो गया है, जिन्हें मिनीसीरीज का बादशाह कहा जाता था। स्ट्रोक की वजह से टीवी मेडिकल ड्रामा में डॉ. किल्डारे का रोल निभाने वाले एक्टर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।

---विज्ञापन---

richard chamberlain
richard chamberlain

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है, फिल्म जगत के एक दिग्गज एक्टर का निधन हो गया है। टीवी और फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए मशहूर एक्टर रिचर्ड चेम्बरलेन ने दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। रिचर्ड चेम्बरलेन के निधन की खबर से फिल्म जगत में मातम पसर गया है, एक्टर के फैंस के बीच उनके निधन की खबर से शोक की लहर दौड़ गई है। रिचर्ड चेम्बरलेन को उनके फैंस के बीच मिनीसीरीज का बादशाह कहा जाता था।

यह भी पढ़ें: ‘सिकंदर’ का वो विलेन, जिसने 5 मिनट में बनाया माहौल, ‘टाइगर’ से है कनेक्शन

---विज्ञापन---

स्ट्रोक ने ली एक्टर की जान

एक्टर रिचर्ड चेम्बरलेन ने 90 साल की उम्र में दम तोड़ दिया है, उनकी मौत स्ट्रोक की वजह से हुई है। एक्टर के एक दोस्त ने पीपल को बताया है कि एक्टर ने 29 मार्च को रात 11:15 बजे आखिरी सांस ली। हवाई के वैमानलो में स्ट्रोक के बाद रिचर्ड चेम्बरलेन ने दम तोड़ा है।

---विज्ञापन---

एक्टर के दोस्त ने की पुष्टि

एक्टर के दोस्त मार्टिन रैबेट ने कहा, ‘हमारे प्रिय रिचर्ड अब स्वर्गदूतों के साथ हैं, वो आजाद है और हमसे पहले के करीबियों के पास उड़ रहा है। हम कितने धन्य हैं कि हमें ऐसी अद्भुत और प्यारी आत्मा मिली। प्यार कभी नहीं मरता। और हमारा प्यार उसके पंखों के नीचे है और उसे उसके अगले महान साहसिक काम के लिए ले जा रहा है।’

इन शोज में दिखे रिचर्ड चेम्बरलेन

रिचर्ड चेम्बरलेन ने 1960 के दशक में एनबीसी मेडिकल ड्रामा में डॉ. किल्डारे के किरदार से पॉपुलैरिटी हासिल की थी। इसके अलावा उन्हें शोगुन और द थॉर्न बर्ड्स जैसी मिनीसीरीज़ में भी उनके किरदारों के लिए तारीफें मिली थीं। बता दें कि साल 2003 में, एक्टर ने अपने समलैंगिक होने की बात स्वीकार की थी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: फर्स्ट हाफ में रश्मिका मंदाना के फैंस को झटका, कैसा है ‘सिकंदर’ में एक्ट्रेस का रोल?

First published on: Mar 30, 2025 08:17 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola