साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना अब बॉलीवुड मूवीज में अपनी एक्टिंग का तड़का लगा रही हैं। पुष्पा से सबके दिलों में अपनी खास जगह बनाने वालीं रश्मिका मंदाना की 30 जनवरी को फिल्म सिकंदर रिलीज हुई है। इस फिल्म में रश्मिका मंदान सुपरस्टार सलमान खान के अपोजिट नजर आई हैं। सलमान खान और रश्मिका मंदाना की जोड़ी पहली बार इस मूवी में देखने के लिए दर्शक काफी एक्साइडेट थे, लेकिन फिल्म रिलीज के बाद रश्मिका मंदाना के फैंस को फर्स्ट हाफ में ही तगड़ा झटका लगा है।
यह भी पढ़ें: सिर्फ 2 मिनट; ‘सिकंदर’ में इस सुपरस्टार का कैमियो, सलमान की फिल्म से किया कमबैक
क्या है रश्मिका का किरदार?
सिकंदर में सलमान खान ने संजय राजकोट का किरदार निभाया है और रश्मिका मंदाना उनकी पत्नी साईश्री के रोल में हैं। संजय राजकोट के राजा हैं और अपने काम में बिजी रहते हैं। मूवी में रश्मिका को सलमान से कुछ पल मांगते भी देखा गया है,हालांकि इसके बावजूद रश्मिका अपने पति पर जान छिड़ती हैं और उनकी सुरक्षा का बेहद ख्याल भी रखती हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
फर्स्ट हाफ में फैंस को झटका
मगर सबसे शॉकिंग बात यह है कि फर्स्ट हाफ में ही रश्मिका मंदाना की मौत हो जाती है। जी हां, रश्मिका को अपनी प्रेग्नेंसी का पता चलता है, लेकिन तभी सलमान खान के एक आदमी पर गुंडें हमला कर देते हैं। रश्मिका भी सलमान के पीछे उस जगह पर पहुंच जाती हैं, जहां वो उनकी जान तो बचा लेती है। लेकिन इसमें रश्मिका की जान चली जाती है और उनकी मौत से सलमान खान टूट जाते हैं।
#Sikandar Received Blockbuster Response From The Audience.
Everyone’s Appreciate the Performance Of Megastar #SalmanKhan & loudly praise him.
---विज्ञापन---A Must Watch ⭐⭐⭐⭐⭐@BeingSalmanKhan #SikandarReview #Sikandar #RashmikaMandanna pic.twitter.com/SZk8UEWMqU
— Shivam Verma (@Shivam_Verma_98) March 30, 2025
---विज्ञापन---
सेकंड हाफ में रश्मिका का रोल
भले ही सिकंदर के फर्स्ट हाफ में रश्मिका मंदाना का डेथ सीन दिखा दिया जाता है, लेकिन वो हर मोड़ पर सलमान खान के साथ नजर आती हैं। सलमान खान की यादों में रश्मिका दिखाई देती हैं और अपने तरीके से उनकी मदद भी करती है। रश्मिका की वजह से ही सलमान खान को जिंदगी में अपना मकसद मिलता है और कहानी आगे बढ़ती है। रश्मिका और सलमान खान के बीच ज्यादा रोमांटिक सीन भी फैंस को देखने को नहीं मिले हैं, जिनका शायद फैंस को इंतजार था।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: सिकंदर की 5 खामियां, जो सलमान की फिल्म को ब्लॉकबस्टर बनाने में बनेंगी रुकावट!