Monday, 26 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

रामायण के म्यूजिक को लेकर हुई ट्रोलिंग पर बोले ए आर रहमान, कहा- “फीडबैक देखने की एनर्जी नहीं”

AR Rahman On Ramayana Music Criticism: आने वाली फिल्म 'रामायण' इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है. हाल ही फिल्म के गाने 'मंगल रंग' को मिल रही आलोचनाओं पर एर रहमान ने रिएक्ट किया.

AR Rahman On Ramayana Music Criticism: रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘रामायण’ 5 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. फिल्म के साथ-साथ इसके गानों की भी खूब चर्चा हो रही है. बता दें ‘रामायण’ का संगीत हांस जिमर के साथ मिलकर मशहूर बॉलीवुड कंपोजर एआर रहमान ने तैयार किया है. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में रहमान ने फिल्म में संगीत देने और इसको लेकर आ रहे अलग-अलग रिएक्शन्स और आलोचनाओं पर अपनी बात रखी.

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए ए आर रहमान

दरअसल हाल ही फिल्म ‘रामायण‘ से नया गाना ‘मंगल रंग’ रिलीज हुआ, जिसके बाद इस गाने के संगीत को लेकर कुछ यूजर्स ने ए आर रहमान को सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया. हालांकि कई फैंस ने इस गाने को सराहा को खूब पसंद किया. इससे पहले रावण तांडव के वीडियो में संगीत को भी पहले आलोचना का सामना करना पड़ा और फिर बाद में कुछ यूजर्स ने अपने विचार बदले और कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने तो एआर रहमान से माफी तक मांगी. अब एआर रहमान ने खुद इस मामले पर संज्ञान लिया है. हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें इन चर्चाओं के बारे में मालूम है.

---विज्ञापन---

“फीडबैक देखने की एनर्जी नहीं”

हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए एआर रहमान ने कहा, “हम बहुत सारा काम करते हैं, फिल्टरेशन, आइडिएशन और बार बार सुधार करना, इसके बाद फीडबैक देखने के लिए कोई एनर्जी ही नहीं बचती है.” आगे उन्होंने बताया कि उनका बेटा उन्हें रिएक्शन्स में आ रहे बदलावों के बारे में जानकारी देता रहता है. एआर रहमान ने कहा, “मेरा बेटा मुझे बताता रहता है. उन्होंने कल ये बात कही थी…अब वो माफी मांग रहे हैं…’ मैं कहता हू्ं ठीक है, मैंने अपना काम ईमानदारी से किया है और उम्मीद है लोगों के ये पसंद आएगा.”

---विज्ञापन---
First published on: Oct 26, 2026 08:22 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो