Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

विवादों के ‘Dhurandhar’ हैं Ranveer, पहले भी मांग चुके हैं माफी

---विज्ञापन---

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह बीते लंबे वक्त से खबरों में बने हुए हैं. पिछले दिनों वह अपनी फिल्म धुरंधर 2 को लेकर खबरों में छाए हुए थे. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही. फिल्म के एक-एक कलाकार ने लोगों को खासा इंप्रेस किया. इस मूवी ने दुनिया भर में 1800 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई की. वहीं, धुरंधर की सफलता के बाद उन्होंने फरहान अख्तर की मूवी डॉन 3 की शूटिंग शुरू होने से पहले अपना नाम वापस ले लिया था, जिसके बाद से वह विवादों में घिरे हुए है. वहीं, आज हम एक्टर से जुड़े पांच विवादों के बारे में जानेंगे.

डॉन 3 को लेकर चल रहा है विवाद

दरअसल, इन दिनों रणवीर सिंह डॉन 3 को लेकर विवादों से घिरे हुए हैं. एक्टर का यह विवाद तब शुरू हुआ जब उन्होंने डॉन 3 से अपना नाम वापस ले लिया. इसके बाद फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने कथित तौर पर प्री प्रोडक्शन में हुए भारी नुकसान का हवाला देते हुए 45 करोड़ रुपये की डिमांड की. इतना ही नहीं FWICE से इसकी शिकायत की और फेडरेशन ने इसके बाद एक्टर के खिलाफ असहयोग की बात कही. इस पूरे मामले के बाद रणवीर सिंह को FWICE ने बैन कर दिया है. हालांकि अभी तक दोनों ही पक्षों में कोई सुलह नहीं हो पाई है.  

---Advertisement---

कांतारा को लेकर छिड़ा था विवाद, एक्टर ने मांगी माफी

रणवीर सिंह का दूसरा बड़ा विवाद तब आया था, जब वह एक मंच पर ऋषभ शेट्टी स्टारर फिल्म कांतारा चैप्टर 1 की उनकी नकल उतार रहे थे. रणवीर ने स्टेज पर फिल्म में ऋषभ के कल्चर रूप से महत्वपूर्ण भूता कोल से इंस्पायर एक्टर को दोहराया था. जिसके बाद एक्टर की जमकर आलोचना हुई थी और लोगों ने इसपर नाराजगी जताई थी कि रणवीर ने उनकी एक पवित्र परंपरा का मजाक बनाया है. लोगों ने उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाने का भी आरोप लगाया था. ऑनलाइन हुई लगातार आलोचनाओं के बाद एक्टर ने माफी मांगी थी. वहीं, कोर्ट के आदेश के बाद रणवीर सिंह ने चामुंडेश्वरी मंदिर जाकर भी पूजा की और आशीर्वाद लिया और माफी मांगी.

न्यूड फोटोशूट पर मचा था बवाल

लिस्ट में रणवीर सिंह का साल 2022 का मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट विवाद भी शामिल है. एक्टर के इस फोटोशूट से ऑनलाइन जमकर विवाद छिड़ा था. लोगों ने उनपर अश्लीलता फैसला का आरोप लगाया था. मुंबई में एक एफआईआर भी दर्ज की गई थी, जिसमें शिकायत की गई कि तस्वीरों से महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है और पब्लिकली शालीनता कानूनों का उल्लंघन हुआ है. रणवीर ने बाद में पुलिस को बताया कि वायरल हुई तस्वीरों में से एक के साथ छेड़छाड़ की गई थी और उसे मॉर्फ भी किया गया था. हालांकि फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने इसे क्रिएटिव बताया था.

---Advertisement---

AIB नॉकआउट के बाद हुई थी FIR

साल 2015 में रणवीर सिंह ने अर्जुन कपूर और कई अन्य सेलेब्स के साथ AIB नॉकआउट में हिस्सा लिया था. यह अश्लील चुटकुलों और अपशब्दों से भरा हुआ एक कॉमेडी रोस्ट शो था, जिसने जमकर सुर्खियां बटोरीं थी. हालांकि तमाम राजनीतिक समूहों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इसकी जमकर आलोचना की. इतना ही नहीं इस शो के अश्लील कंटेंट के कारण आयोजकों पर FIR भी दर्ज की गई थी. इस विवाद के बाद शो को बंद कर दिया गया था.

इस एड को लेकर जमकर मचा था बवाल

साल 2016 में फैशन ब्रांड जैक एंड जोन्स के एक विवादित एड को लेकर रणवीर को कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था. इस एड में रणवीर सिंह एक महिला को अपने कंधे पर उठा हुए थे और टैगलाइन थी, अपना काम घर ले जाओ. सोशल मीडिया पर यूजर्स और महिला अधिकारी कार्यकर्ताओं ने लैंगिक भेदभाव और महिलाओं को सामान की तरह पेश करने पर आपत्ति जताई थी. लगातार विरोध के बाद ब्रांड ने पब्लिकली माफी मांगी थी और एड हटा दिया था.  

---Advertisement---
First published on: May 30, 2026 02:04 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola