Saturday, 12 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

अपनी आवाज से किरदारों में जान फूंकने वाले माइक मैकफारलैंड नहीं रहे, 56 की उम्र में ब्रेन कैंसर ने ली जान

मनोरंजन जगत से एक बार फिर दुखद खबर सामने आई है, जहां एनीमे इंडस्ट्री के चमते सितारे ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है.

Mike McFarland passed away
एनीमे की दुनिया के मशहूर वॉइस एक्टर माइक मैकफारलैंड का निधन

एनीमे की दुनिया से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. मशहूर वॉइस एक्टर माइक मैकफारलैंड का 56 साल की उम्र में निधन हो गया. उन्होंने ‘वन पीस’, ‘ड्रैगन बॉल Z’, ‘अटैक ऑन टाइटन’ और ‘फुलमेटल अल्केमिस्ट’ जैसे पॉपुलर एनीमे शो के इंग्लिश डब में अपनी आवाज का जादू बिखेरा था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, माइक लंबे समय से ब्रेन कैंसर से जूझ रहे थे.

एनीमे इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा थे माइक

माइक मैकफारलैंड एनीमे इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम थे. ‘ड्रैगन बॉल’ और ‘ड्रैगन बॉल Z’ में उन्होंने मास्टर रोशी और याजीरोबे जैसे किरदारों को अपनी आवाज दी. वहीं ‘वन पीस’ में वह बगी द क्लाउन की आवाज के लिए खास तौर पर पहचाने गए. इसके अलावा ‘अटैक ऑन टाइटन’ में जीन कर्स्टीन, ‘फुलमेटल अल्केमिस्ट’ में जीन हैवक और ‘साइको-पास’ में टेपेई सुगो जैसे किरदारों में भी उनकी आवाज सुनाई दी.

---विज्ञापन---

एनीमे स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म क्रंचीरोल ने जताया दुख

माइक के निधन पर एनीमे स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म क्रंचीरोल ने भी दुख जताया. कंपनी ने कहा कि माइक ने अपने काम से एनीमे के चाहने वालों के साथ-साथ अपने साथ काम करने वाले लोगों की जिंदगी पर भी खास असर छोड़ा. उन्हें एक शानदार टैलेंट और अच्छा दोस्त बताते हुए क्रंचीरोल ने कहा कि उनकी कमी हमेशा महसूस होगी.

ऐसे हुई थी एक्टिंग करियार की शुरुआत

बता दें, माइक ने साल 1997 में टेक्सास में फनीमेशन एंटरटेनमेंट के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी. वह कंपनी के शुरुआती वॉइस एक्टर्स में शामिल थे. धीरे-धीरे उन्होंने सिर्फ आवाज देने तक खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि लाइन प्रोड्यूसर, ADR डायरेक्टर और ADR स्क्रिप्ट एडाप्टर के तौर पर भी काम किया.

इस बीमारी से थे परेशान

जनवरी 2025 में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी थी. ब्रेन ट्यूमर की वजह से उन्हें एक कॉमिक कॉन इवेंट से भी हटना पड़ा था. बाद में उनकी कई सर्जरी हुईं, लेकिन पता चला कि ट्यूमर ग्लियोब्लास्टोमा था, जो ब्रेन कैंसर का बेहद अग्रेसिव फॉर्म होता है. उनके इलाज और देखभाल में मदद के लिए साथी वॉइस एक्टर्स ने GoFundMe कैंपेन भी शुरू किया था.

---विज्ञापन---

फैंस के दिलों में रहेंगे माइक

बहरहाल, माइक के निधन की खबर ने एनीमे फैंस को भावुक कर दिया है. पर्दे पर दिखाई न देने के बावजूद अपनी आवाज से यादगार किरदारों को जिंदगी देने वाले माइक मैकफारलैंड हमेशा फैंस के दिलों में जिंदा रहेंगे.

First published on: Sep 12, 2026 04:14 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola