---विज्ञापन---

मशहूर हॉलीवुड सिंगर लेडी गागा ने तोड़ी अपनी सगाई, इस एक्टर से करने जा रहीं थी शादी !

हॉलीवुड की दुनिया से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। हॉलीवुड मशहूर सिंगर लेडी गागा ने हाल ही में अपनी इंगेजमेंट तोड़ दी है। लेडी गागा ने पिछले साल अक्टूबर में क्रिश्चियन कारिनो के साथ सगाई की घोषणा की थी। लेकिन अब वो अपनी सगाई तोड़ चुकी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक कहा गया […]


हॉलीवुड की दुनिया से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। हॉलीवुड मशहूर सिंगर लेडी गागा ने हाल ही में अपनी इंगेजमेंट तोड़ दी है। लेडी गागा ने पिछले साल अक्टूबर में क्रिश्चियन कारिनो के साथ सगाई की घोषणा की थी। लेकिन अब वो अपनी सगाई तोड़ चुकी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक कहा गया है कि, यह सिर्फ काम नहीं है. कभी-कभी खत्म हो जाते हैं। लेडी गागा के रिश्ते के टूटने के बाद इस वक्त हर तरफ यही खबर है कि आखिर क्यों इन दोनों ने अपना रिश्ता खत्म किया है। दोनों के बीच जरूर कोई गहरी बात ही रही होगी। शायद इसीलिए दोनों ने अपने रिलेशन ही नहीं बल्कि सगाई को भी तोड़ दिया है। 

बता दें कि लेडी गागा अपने अफेयर्स के चलते काफी सुर्खियों में रहती हैं। 2005 से 2008 तक, लेडी गागा ने ल्यूक कार्ल को डेट किया था। लेकिन अफसोस ये रिश्ता भी खत्म हो गया था। इसके बाद लेडी गागा ने मॉडल और एक्टर टेलर किन्नी को डेट किया था। 14 फरवरी 2015 को, किन्नी ने गागा को प्रपोज भी किया था। लेकिन दोनों की शादी नहीं हुई थी।

 अब लेडी गागा का क्रिश्चियन से भी रिश्ता टूट गया है। माना जा रहा था कि दोनों सगाई कर लेंगे। पर ऐसा हुआ ही नहीं। 28 मार्च 1986 को जन्मी स्टेफनी जोआन एंजेलीना जर्मानोत्ता जिन्हें हम लेडी गागा के नाम से भी जानते है। लेडी गागा ने अपने करियर की शुरूआत न्यूयॉर्क में साल 2003 में की थी तब से आज तक वो ग्रेमी पुरस्कार के लिए 12 बार नामांकित हो चुकी है और जिनमें से वो 5 बार ग्रेमी को जीत चुकी हैं।  साथ ही उनके नाम 2 गिनीज बुक आफ वल्र्ड रिकार्ड भी शामिल है। लेडी गागा को हर कोई जानता है। पूरे वर्ल्ड में वो मशहूर हैं।

First published on: Feb 20, 2019 03:03 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.