Friday, 14 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

दिग्गज एक्टर का हुआ निधन, 75 की उम्र में ली आखिरी सांस

जाने-माने पोलिश अभिनेता, निर्देशक और शिक्षक आंद्रेज बेया-ज़ाबोर्स्की का 75 साल की उम्र में निधन हो गया. लंबी बीमारी के बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा. उन्होंने करीब चार दशकों तक बियालिस्टोक कठपुतली थिएटर से जुड़े रहकर एक्टिंग, निर्देशन में योगदान दिया.

Andrzej Beya Zaborski
Andrzej Beya Zaborski

फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आ रही है. जाने-माने पोलिश एक्टर आंद्रेज बेया-ज़ाबोर्स्की का निधन हो गया है. इसकी जानकारी रेडियो बियालिस्टोक ने दी है. एक्टर का निधन 11 अगस्त को हुआ था. उन्होंने 75 साल की उम्र में अंतिम सांस ली.

एक्टर के निधन की जानकारी पोडलास्की प्रांत के मार्शल लुकाज प्रोकोरिम ने भी साझा की है. फेसबुक पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, “आंद्रेज बेया-ज़ाबोर्स्की का निधन हो गया है. एक बेहतरीन अभिनेता, निर्देशक और शिक्षक, जो लगभग 40 वर्षों तक बियालिस्टोक कठपुतली थिएटर से जुड़े रहे. लंबी बीमारी के बाद 75 साल की उम्र में उनका निधन हो गया.”

---विज्ञापन---

कौन थे आंद्रेज बेया-ज़ाबोर्स्की

आंद्रेज बेया-ज़ाबोर्स्की ने अपने करियर की शुरुआत 1970 में की थी। 1978 में उन्होंने बियालिस्टोक के स्टेट ड्रामा स्कूल के कठपुतली विभाग से स्नातक की उपाधि हासिल की। लगभग चार दशकों तक वह बियालिस्टोक कठपुतली थिएटर से जुड़े रहे. उन्होंने स्टेज पर एक्टिंग के साथ-साथ निर्देशन भी किया. टीचर के तौर पर उन्होंने यंग कलाकारों के साथ अपना अनुभव शेयर किया. समय के साथ बेया ने कैमरे के सामने भी लगातार काम किया. फिल्मों और टीवी शोज में उनकी भूमिकाएं लोगों को काफी पसंद आईं.

इस शो से मिली आंद्रेज को पॉपुलैरिटी

उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर जैक ब्रोम्स्की की सीरीज ‘U Pana Boga’ से पॉपुलैरिटी मिली.. इस सीरीज में उन्होंने कमांडर हेनरीक वोल्कोलीकी की भूमिका निभाई थी. काल्पनिक पोडलासी शहर के निवासियों पर आधारित इस सीरीज को लोगों ने काफी पसंद किया था और आंद्रेज का यह किरदार भी दर्शकों को खूब पसंद आया था.

---विज्ञापन---

इसके अलावा, आंद्रेज ने वोज्शिएक स्मारजोव्स्की के निर्देशन में बनी फिल्मों और कई अन्य टीवी शोज में भी काम किया था. हालांकि, वह टीवी शोज से ज्यादा फिल्मों के लिए जाने जाते थे. इतना ही नहीं, वह अपनी स्टेज परफॉर्मेंस के लिए भी काफी पॉपुलर थे.

यह भी पढ़ें- Prime Video पर देखें 5 धांसू क्राइम थ्रिलर सीरीज, हर एक कहानी में मिलेगा तगड़ा सस्पेंस

---विज्ञापन---
First published on: Aug 14, 2026 02:38 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola