Friday, 14 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Prime Video पर देखें 5 धांसू क्राइम थ्रिलर सीरीज, हर एक कहानी में मिलेगा तगड़ा सस्पेंस

अगर आपको क्राइम, थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर कहानियां पसंद हैं, तो Prime Video पर मौजूद ये पांच सीरीज आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती हैं. लिस्ट में ‘पाताल लोक’से ‘राख’ तक शामिल हैं. इन सीरीज में क्राइम, एक्शन, सस्पेंस और दमदार किरदारों का शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है.

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अक्सर तमाम फिल्में और सीरीज रिलीज होती हैं. हालांकि, कुछ फिल्में और सीरीज ऐसी हैं, जिन्हें सालों बाद भी दर्शक देखना पसंद करते हैं. वहीं, आज हम प्राइम वीडियो पर मौजूद कुछ बेहतरीन क्राइम थ्रिलर सीरीज के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिनमें भरपूर सस्पेंस देखने को मिलेगा. तो चलिए जानते हैं।

‘पाताल लोक’

लिस्ट में पहला नाम वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ का है. यह सीरीज साल 2020 में रिलीज हुई थी. इस सीरीज का निर्देशन अविनाश अरुण और प्रोसित रॉय ने किया है. इसमें जयदीप अहलावत, गुल पनाग, इश्वाक सिंह और अभिषेक बनर्जी जैसे कलाकार नजर आए हैं. सीरीज के दो सीजन रिलीज हो चुके हैं. सीजन 1 की कहानी सस्पेंस से भरी है. इसमें एक पत्रकार की हत्या की साजिश को दिखाया गया है. सीरीज के पहले सीजन में 9 एपिसोड हैं और दूसरे सीजन में 8 एपिसोड हैं. दोनों ही सीजन बेहद जबरदस्त हैं.

---Advertisement---

‘मिर्जापुर’

लिस्ट में दूसरा नाम वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ का है. इस सीरीज के तीन सीजन आ चुके हैं. पहला सीजन 2018 में, दूसरा 2020 में और तीसरा 2024 में आया था. तीनों ही सीजन जबरदस्त हिट रहे. इसमें पंकज त्रिपाठी, अली फजल, रसिका दुग्गल और श्वेता त्रिपाठी जैसे कलाकार नजर आए हैं. सीरीज एक्शन, थ्रिलर और जबरदस्त सस्पेंस से भरपूर है.

‘द फैमिली मैन’

तीसरे नंबर पर बात करते हैं मनोज बाजपेयी स्टारर वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ की. इस सीरीज के भी तीन सीजन रिलीज हो चुके हैं. पहला सीजन 2019 में, दूसरा सीजन 2021 में और तीसरा सीजन 2025 में आया था. वहीं, इसका चौथा सीजन भी जल्द आने वाला है. सीरीज एक आम आदमी श्रीकांत के बारे में है, जो नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की गुप्त शाखा TASC में काम करता है.

---Advertisement---

‘बम्बई मेरी जान’

वेब सीरीज ‘बम्बई मेरी जान’ साल 2023 में रिलीज हुई थी। यह सीरीज एक ईमानदार पुलिस ऑफिसर इस्माइल कादरी और उसके बेटे दारा कादरी की कहानी है. दारा मुंबई का गैंगस्टर बन जाता है. सीरीज में पिता और बेटे के बीच टकराव देखने को मिलता है. इसमें अविनाश तिवारी, कृतिका कामरा और के.के. मेनन जैसे कलाकार नजर आए हैं.

‘राख’

आखिर में बात करते हैं 2026 की मोस्ट पॉपुलर सीरीज ‘राख’ की. यह दिल्ली की असल कहानी पर आधारित है. इस सीरीज के 8 एपिसोड हैं. सीरीज की कहानी आपके रोंगटे खड़े कर सकती है. इसमें अली फजल और सोनाली बेंद्रे अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं.

---Advertisement---
First published on: Aug 14, 2026 01:50 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola