Monday, 21 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Cartoon Network के फाउंडर Ted Turner का हुआ निधन, 87 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

90 के दशक के सभी के फेवरेट चैनल कार्टून नेटवर्क के फाउंडर टेड टर्नर का निधन हो गया है. उन्होंने 87 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है.

Ted Turner
Ted Turner

90 के दशक के सभी के फेवरेट चैनल कार्टून नेटवर्क के फाउंडर टेड टर्नर का निधन हो गया है. फाउंडर ने 87 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. टेड टर्नर ना सिर्फ कार्टून नेटवर्क के संस्थापक थे, बल्कि वह न्यूज नेटवर्क के भी फाउंडर थे. जो 24 घंटे लगातार खबरें दिखाने के लिए जाना जाता है. उन्होंने न सिर्फ कार्टून की परिभाषा बदली, बल्कि उन्होंने न्यूज की भी परिभाषा बदल कर रख दी.

कार्टून नेटवर्क बना था बच्चों का फेवरेट

टेड टर्नर ने कार्टून नेटवर्क की सिर्फ स्थापना करके उन्होंने एक चैनल ही नहीं बनाया, बल्कि क्रिएटिविटी का एक ऐसा केंद्र स्थापित किया जिसने लाखों बच्चों के बचपन को आकार दिया. 24 घंटे के समाचार चक्र की उनकी निडर शुरुआत से लेकर उनके असाधारण काम ने लोगों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी है.

---विज्ञापन---

टेड टर्नर को हुई थी ये समस्या

टेड टर्नर एक बड़े बिजनेसमैन थे और खेल टीमों के भी मालिक रहे. इसके अलावा वह सालों से समाज सेवा और पर्यावरण संरक्षण पर भी काम कर रहे थे. हालांकि उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें लेवी बॉडी डिमेंशिया का पता लगा था. उन्होंने कहा कि यह अल्जाइमर की तरह होता है. लेकिन उतना गंभीर नहीं. लेकिन लेवी बॉडी डिमेंशिया समय के साथ बढ़ता है और आपके दिमाग को कमजोर करता है और काम में मुश्किल पैदा करता है.

टेड टर्नर की पर्सनल लाइफ

टर्नर की पर्सनल लाइफ को लेकर बात करें तो उन्होंने तीन शादियां की हैं और तीनों बार तलाक हो गया. उन्होंने फेमस एक्ट्रेस जेड फोंडा से शादी की थी और उनसे भी तलाक हो गया. उनके कुल पांच बच्चे हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Citadel Season 2 X Review: Priyanka Chopra और Richard Madden की स्पाई थ्रिलर देखने से पहले जान लें ऑडियंस की राय

First published on: May 07, 2026 09:46 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola