---विज्ञापन---
Citadel Season 2 X Review: Priyanka Chopra और Richard Madden की स्पाई थ्रिलर देखने से पहले जान लें ऑडियंस की राय
प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन स्टार वेब सीरीज सिटाडेल का दूसरा बुधवार 6 मई को ओटीटी पर रिलीज हो गया है. जोश एप्पलबाउम, ब्राउन ओह और डेविड वेल की निर्मित इस सीरीज का पहला सीजन साल 2023 में प्राइम वीडियो पर रिलीज हुआ था. वहीं, अब दूसरे सीजन से दोनों ही कलाकारों ने धमाकेदार वापसी की है. वहीं, अगर आप इस स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज को देखने का प्लान बना रहे हैं, तो चलिए एक नजर डालते हैं कि ऑडियंस इसके बारे में क्या कहती है.
सिटाडेल सीजन 2
सिटाडेल सीजन 2 के सात एपिसोड हैं. हर एक एपिसोड करीब 42 से 55 मिनट का है. वहीं, सीरीज रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है. लोग लगातार इसको लेकर अपनी राय दे रहे हैं. कुछ लोगों को यह काफी पसंद आ रही है, तो कुछ का कहना है कि ये फ्लॉप है.
कुछ को बेहद पसंद आई सिटाडेल 2
एक्स पर सिटाडेल सीजन 2 को लेकर मिला जुला रिएक्शन मिल रहा है. एक्स पर एक यूजर ने सिटाडेल सीजन 2 लेकर अपना रिएक्शन दिया है. एक यूजर ने लिखा, "Citadel S 2 का पहला एपिसोड जबरदस्त था. नादिया एक दमदार किरदार है, उन एक्शन सींस ने मेरे रोंगटे खड़े कर दिए.
एक अन्य यूजर ने सिटाडेल 2 को बताया फ्लॉप
वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, " सिटाडेल सीजन 2 OTT जगत की सबसे बड़ी फ्लॉप - निराश.
इस यूजर ने सिटाडेल 2 पर कहा कुछ ऐसा
एक और यूजर ने सिटाडेल को लेकर कहा, " सिटाडेल सीजन 2 सिटाडेल सीज़न 2 बहुत जल्दबाजी में बनाया गया था. बुरा तो नहीं था, लेकिन जल्दबाजी में बनाया गया था.
सिटाडेल 2 को बताया बेकार
एक अन्य यूजर ने सीरीज को लेकर अपना रिव्यू लिखा और कहा, "अनबियरेबल. कृपया कोई इस पूरे Citadel यूनिवर्स को इस पीड़ा से आजाद कराओ. मुझे विश्वास ही नहीं होता कि कोई इंसान इतने बेका और साधारण एपिसोड लिख सकता है. Marvel को #Avengers बनाना जारी रखना चाहिए ताकि दर्शकों को Russo Brothers की अमेजिंग क्रिएशन जैसे The Electric State, The Bluff और #CitadelS2 से कुछ राहत मिल सके.
सिटाडेल 2 को मिला लोगों का मिक्स रिएक्शन
सिटाडेल 2 को लेकर ऑडियंस के रिएक्शन को देख साफ जाहिर हो रहा है कि कुछ लोगों को यह काफी पसंद आई है तो कुछ लोगों ने इसे काफी खराब बताया है. वहीं, यह सीरीज बिना किसी प्रमोशन के अचानक रिलीज की गई है. सीरीज में प्रियंका और रिचर्ड मैडेन के अलावा स्टेनली टुकी, लेस्ली मैनविल भी अहम रोल में दिखे हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.