---विज्ञापन---

Monsoon Health Tips: बारिश के मौसम में बच्चों को रखना है हेल्दी तो इन चीजों से बना लें दूरी

Monsoon Health Tips: तपिश भरी गर्मी के बाद मानसून ने दस्तक दे दी है। झमाझम बारिश से गर्मी से तो राहत मिल गई है लेकिन कई अन्य परेशानियों ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिये हैं। बारिश के मौसम में जरूरी है कि आप अपनी और अपने छोटे बच्चों की डाइट का विशेष ख्याल रखें। […]

Monsoon Health Tips In Hindi, Children Health Care, Healthy Diet, Diet Tips In Monsoon, Kids Health Tips

Monsoon Health Tips: तपिश भरी गर्मी के बाद मानसून ने दस्तक दे दी है। झमाझम बारिश से गर्मी से तो राहत मिल गई है लेकिन कई अन्य परेशानियों ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिये हैं। बारिश के मौसम में जरूरी है कि आप अपनी और अपने छोटे बच्चों की डाइट का विशेष ख्याल रखें।

दरअसल इस मौसम में खानपान में जरा सी लापरवाही होने पर आप और आपका बच्चा बीमार पड़ सकते हैं। ऐसे में आप उन चीजों को आज ही डाइट से बाहर कर दें जो नुकसानदायक हो सकती है। आपको बताएंगे कि बच्चों की डाइट में इन दिनों कौन सी चीजें शामिल करना परेशानी का सबब बन सकता है।

यह भी पढ़ें: सूजी के कुरकुरे पकोड़ों के साथ उठाएं बारिश का लुत्फ, हर कोई करेगा तारीफ

ऑयली और फ्राइड फूड    Monsoon Health Tips

बारिश के मौसम में पकोड़े, समोसे खाने का एक अलग ही मजा होता है। लेकिन बच्चों के लिए ये हानिकारक हो सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट की मानें, तो फ्राइड फूड खाने की वजह से पाचन क्रिया धीमी हो जाती है और इम्यूनिटी वीक हो जाती है। ऐसे में अगर आप अपने बच्चों की हेल्थ का ख्याल रखना चाहते हैं तो इस मौसम में उन्हें ज्यादा ऑयली और फ्राइड फूड न दें। इस बात का खास ख्याल रखें कि बाहर का खाना तो बिल्कुल न दें।

दही न दें

दही को सेहत के लिए लाभकारी माना जाता है। लेकिन बारिश के मौसम में इसका सेवन फायदे की जगह नुकसान दे सकता है। इससे बच्चे को सर्दी लग सकती है। अगर बच्चे को साइनस की प्रॉब्लम है, तो दही खाने से उसकी स्थिति बिगड़ सकती है। अगर बच्चे को दही बहुत पसंद है तो आप ठंडी दही देने के बजाय सामान्य दही दे सकते हैं।

कच्ची सब्जियां न दें          Monsoon Health Tips

बारिश के मौसम में जर्म्स और बैक्टीरिया के पनपने का खतरा बहुत ज्यादा होता है। ऐसे में आप इस मौसम में अपने बच्चों तो कच्ची सब्जियां देने से परहेज करें। वरना उनका पेट खराब हो सकता है।

स्ट्रीट फूड न दें

वैसे तो स्ट्रीट फूड से हमेशा ही दूरी बनाकर रखनी चाहिए। लेकिन बारिश के मौसम में खास तौर पर गली-नुक्कड़ के फूड्स को अवॉइड करना चाहिए। इस मौसम में बैक्टीरिया पनपने का खतरा बहुत ज्यादा होता है जो आपके बच्चे की हेल्थ को खराब कर सकता है।

यह भी पढ़ें: ब्रेकफास्ट में बनाएं प्याज के चटपटे पराठे, खाने वाले करेंगे तारीफ

हरी सब्जियां न दें    Monsoon Health Tips

हरी सब्जियों को हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है। लेकिन बारिश के मौसम में उन्हें खाने से परहेज करना चाहिए। इस मौसम में हरी सब्जियों में किड़े लगने का खतरा अधिक होता है। अगर बच्चे इसे खाते हैं तो बीमार पड़ सकते हैं। क्योंकि उनकी इम्युनिटी वीक होती है।

Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। e24Bollywood वेबसाइट इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि कोई भी उपाय को अमल में लेने से पहले संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

First published on: Jul 01, 2023 09:22 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.