---विज्ञापन---

Jeera Water Benefits: जीरा पानी से मिलते हैं ये गजब के फायदे, जानें लाभ

Jeera Water Benefits: भारतीय रसोई में एक से बढ़कर एक इंग्रेडिएंट्स ऐसे हैं, जो कई तरह से फायदा देते हैं। हर एक इंग्रेडिएंट्स का अपना एक अलग महत्व होता है। कुछ ऐसे इंग्रेडिएंट्स होते हैं, जो कई तरह की बीमारियों में लाभ देते हैं। इन्हीं में से एक है जीरा, जो खाने का स्वाद बढ़ाने […]

Jeera Water Benefits
Jeera Water Benefits

Jeera Water Benefits: भारतीय रसोई में एक से बढ़कर एक इंग्रेडिएंट्स ऐसे हैं, जो कई तरह से फायदा देते हैं। हर एक इंग्रेडिएंट्स का अपना एक अलग महत्व होता है। कुछ ऐसे इंग्रेडिएंट्स होते हैं, जो कई तरह की बीमारियों में लाभ देते हैं। इन्हीं में से एक है जीरा, जो खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ कई तरह के फायदे भी देता है।

इससे बेहद लजीज ड्रिंक भी बनाया जाता है, जिसका नाम है जीरा पानी। जीरा पानी पीने में जितना स्वादिष्ट होता है, उतना ही फायदेमंद भी होता है। इसको पीने से कई हेल्थ बेनिफिट्स होते हैं। इसलिए आज हम आपको जीरा पानी के हेल्थ बेनिफिट्स बताने जा रहे हैं। चलिए जान लेते हैं…

यह भी पढ़ें- Turmeric Water Benefits: कई बीमारियों का रामबाण इलाज है ‘हल्दी का पानी’, जानें फायदे

(Jeera Water Benefits) जीरा पानी से मिलते हैं ये गजब के फायदे

1. आसानी से करता है पाचन

अगर आप भी डाइजेशन से जुड़ी कई समस्याओं से निजात पाना चाहते हैं, तो इसके लिए जीरा पानी एक बेहतर ऑप्शन है। इसके सेवन से कब्ज, सूजन और मतली जैसी परेशानियों से निजात मिलती है। साथ ही कुछ अध्ययनों बताया गया है कि जीरे में थाइमोल नाम का एक कपाउंड पाया जाता है, जो डाइजेस्टिव एंजाइमों को स्टिमुलेट कर सकता है। साथ ही इसके सेवन से डाइजेशन को बढ़ावे में मदद मिलती है।

2. रैंप अप मेटाबॉलिज्म

ये तो सभी जानते हैं कि जीरा एक एनर्जी बूस्टर है, जो कई तरह से फायदा करता है। इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद मिलती है। साथ ही ये कैलोरी बर्न करने के प्रोसेस में भी तेजी लाता है। अगर आपका भी मेटाबॉलिक रेट स्लो है तो आप इसका सेवन कर सकते हैं। इससे एनर्जी लेवल में सुधार होता है और आप हल्का महसूस करते हैं।

यह भी पढ़ें- Benefits Of Sprouted Wheat: अंकुरित गेहूं खाने से मिलेंगे ये लाभ, एक बार ट्राई करके तो देखें

3. कैलोरी में भी कम होता है

जीरा के पानी में बहुत कम कैलोरी पाई जाती है। जब आपको प्यास लगे को आप इसका सेवन कर सकते हैं। एक चम्मच जीरे में केवल 7 से 8 कैलोरी होती है। कई तरह की स्वास्थ्य परेशानियों में जीरे का पानी बहुत लाभकारी होता है।

4. वजन घटाने में करता है मदद

अगर आप भी अपने बढ़े हुए वजन से परेशान हैं, तो इसके लिए आप जीरे के पानी का सेवन कर सकते हैं। साथ ही ये ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करने में मदद करता है। जीरा एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है और इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण भी पाए जाते हैं। वजन को कम करने के लिए ये एक बेहतर ऑप्शन है।

Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। e24Bollywood वेबसाइट इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि कोई भी उपाय को अमल में लेने से पहले संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

First published on: Jun 20, 2023 05:26 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.