Sunday, 9 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Emergency से लेकर Aashram 3 तक, ओटीटी की मोस्ट अवेटेड फिल्में-वेब सिरीज

Upcoming OTT Releases: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई बड़ी फिल्में और वेब सिरीज रिलीज होने वाली हैं। इनमें से कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' से लेकर बॉबी देओल की 'आश्रम 3' का पार्ट 2 शामिल है। आइए जानते हैं लिस्ट में और कौन-कौन से नाम हैं।

Upcoming OTT Releases
Upcoming OTT Releases

Upcoming OTT Releases: ओटीटी पर नई रिलीज का दर्शक बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। फरवरी महीने के बचे हुए दिनों में भी कई हिन्दी फिल्में और वेब सिरीज का इंतजार हो रहा है। इनमें कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ बाबा निराला की दुनिया को आगे बढ़ाने वाली ‘आश्रम 3’ का पार्ट 2 से लेकर कई और नाम शामिल हैं। आइए जानते हैं इस लिस्ट के नाम…

1. इमरजेंसी

कंगना रनौत की फिल्म “इमरजेंसी” साल 1975 के भारतीय आपातकाल पर आधारित है। इसमें वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रोल में नजर आ रही हैं। यह एक ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म की खास बात ये है कि इसे खुद कंगना रनौत ने निर्देशित किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, “इमरजेंसी” जल्द ही नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है।

---विज्ञापन---

Emergency Movie Review Kangana Ranaut Performance Shines Amidst a  Disjointed Narrative - Bollywood Mascot

2. आश्रम 3 पार्ट 2

बॉबी देओल की फेमस वेब सीरीज “आश्रम” ने अपने पहले तीन सीजन से दर्शकों को खूब बांधे रखा है। बाबा निराला की चालाकियों और उनके अंधभक्तों की कहानी और आगे बढ़ेगी। इसके लिए फैंस तीसरे सीजन के दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, आश्रम 3 भाग 2 का 27 फरवरी, 2025 से एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होगी।

---विज्ञापन---

आ गई खुशखबरी.. Aashram Season 3 Part 2 की रिलीज टाइमलाइन लीक! जानें कब  दिखेगा बॉबी

 

---विज्ञापन---

3. देवा

शाहिद कपूर की फिल्म ‘देवा’ सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होने को तैयार है। यह फिल्म मलयालम ब्लॉकबस्टर ‘मुंबई पुलिस’ की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है। यह एक थ्रिलर फिल्म है जिसका क्लाइमेक्स काफी तगड़ा है। फिल्म देवा ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो सकती है।

Deva Box Office Collection: क्या दर्शकों का दिल जीत सकी शाहिद कपूर की देवा?  देखें कलेक्शन - deva box office collection day 1 shahid kapoor pooja hegde  movie fail to win audience heart

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ं:  क्या Bhumi Pednekar ने Harsh Gujral को स्टेज से उतारा? Arjun Kapoor ने बताई पूरी सच्चाई

4. स्काई फोर्स

अक्षय कुमार की फिल्म ‘स्काई फोर्स’ के सिनेमाघरों में रिलीज के बाद ओटीटी पर रिलीज होने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इंडियन एयरफोर्स पर अधारित है। इसमें साल 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के बारे में दिखाया गया है। इसमें अक्षय कुमार के साथ एक्टर नवोदित, वीर पहाड़िया, सारा अली खान और निमरत कौर भी लीड रोल में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स या डिज्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज हो सकती है।

---विज्ञापन---

Sky Force Box Office Collection Day 1: अक्षय कुमार की स्काई फोर्स हिट हुई  या फ्लॉप, ओपनिंग डे पर कमाए इतने करोड़

यह भी पढे़ं: Ekta Kapoor के Naagin 7 से इस बड़ी एक्ट्रेस का कटा पत्ता, सोशल मीडिया पर खुद किया रिवील

---विज्ञापन---

 

 

---विज्ञापन---

 

First published on: Feb 20, 2025 11:26 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola