Friday, 26 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

क्या Bhumi Pednekar ने Harsh Gujral को स्टेज से उतारा? Arjun Kapoor ने बताई पूरी सच्चाई

Bhumi Pednekar and Harsh Gujral Viral Video: भूमि पेडनेकर और हर्ष गुजराल की वायरल हो रही वीडियो पर अब अर्जुन कपूर ने चुप्पी तोड़ी है। अर्जुन ने मामले की पूरी सच्चाई बताई है।

---विज्ञापन---

Bhumi Pednekar and Harsh Gujral Viral Video: अर्जुन कपूर, रकुल प्रीत कौर और भूमि पेडनेकर इन दिनों अपनी फिल्म ‘मेरे हस्बैंड की बीवी’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। कॉमेडियन हर्ष गुजराल ने मूवी से बॉलीवुड में डेब्यू किया। हाल ही में इंटरनेट पर एक वीडियो खूब वायरल हुई। इसमें भूमि डांस के दौरान हर्ष को इशारा करती हैं और वो स्टेज से नीचे चले जाते हैं। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। हर कोई भूमि के इस बिहेवियर पर उन्हें ट्रोल करने लगा। अब अर्जुन कपूर ने वीडियो की पूरी सच्चाई बताई है।

यह भी पढ़ें: क्या सच में Celebrity MasterChef छोड़ रहीं Dipika Kakar? असली वजह आई सामने, करीबी ने किया रिवील

---विज्ञापन---

क्या बोले अर्जुन कपूर?

दरअसल अर्जुन कपूर और भूमि ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। इसमें अर्जुन और भूमि के साथ हर्ष भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में अर्जुन हर्ष को कहते हैं कि भूमि तुम्हें कुछ कहना चाहती हैं। इसके बाद भूमि उन्हें दूसरी तरफ जाने का इशारा करती हैं। इस पर हर्ष कहते हैं, ‘मैं नहीं मान रहा आपकी बात, लोग गलत समझते हैं।’

---विज्ञापन---

इसके बाद अर्जुन हर्ष से पूछते हैं, ‘तू कर क्या रहा था?’ हर्ष कहते हैं, ‘भूमि ने मुझे इशारा करते हुए बस इतना कहा था कि अर्जुन की साइड चले जाओ और मैं पागलों की तरह बच्चों के साथ डांस करने लगा।’ वहीं भूमि और अर्जुन हर्ष से पूछते हैं कि इससे क्या हुआ? हर्ष कहते हैं कि कलेश। फिर वीडियो के अंत में भूमि और अर्जुन कहते हैं, ‘असली कलेश सिनेमाघरों में मेरे पति की बीवी के साथ देखें।’

कब होगी मूवी रिलीज?

बता दें अर्जुन, रकुल और भूमि की मूवी को मुदस्सर अजीज डायरेक्ट कर रहे हैं। ये मूवी 21 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इससे पहले मुदस्सर ‘हैप्पी भाग जाएगी’, ‘हैप्पी फिर भाग जाएगी’, ‘पति पत्नी और वो’ और ‘खेल खेल में’ जैसी बेहतरीन मूवीज कर चुके हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Aashram सीरीज में बाबा निराला क्यों बने Bobby Deol? खतरनाक रोल चुनने की ये है वजह

First published on: Feb 20, 2025 10:44 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola