Tuesday, 15 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘दर्द में खाई दवा, अस्पताल में हुई भर्ती…’ दीपिका कक्कर ने बताई अचानक से ‘सिलेब्रिटी मास्टरशेफ’ छोड़ने की वजह

Dipika Kakar Health Issue: दीपिका कक्कर ने खुद कन्फर्म किया है कि उन्होंने 'सिलेब्रिटी मास्टरशेफ' को बीच में ही छोड़ दिया है। इसके पीछे की वजह बताते हुए उन्होंने बताया कि उन्हों काफी दर्द हुआ जिसमें दवा खाने के बाद भी आराम नहीं मिला फिर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

Dipika Kakar
Dipika Kakar

Dipika Kakar Health Issue: दीपिका कक्कर ने खुद कन्फर्म किया है कि उन्होंने ‘सिलेब्रिटी मास्टरशेफ’ को बीच में छोड़ दिया था। एक्ट्रेस ने हाल ही में इस बारे में खुलासा करते हुए बताया कि शो छोड़ने का कारण उनकी अचानक से हेल्थ बिगड़ना बताया। दीपिका ने शेयर किया कि उनकी हालत इतनी खराब हो गई थी कि उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा था। सेट पर दवा खाने से उन्हें बिलकुल भी आराम नहीं मिल रहा था।

अचनाक बिगड़ी थी दीपिका की तबीयत

दीपिका ने बताया कि शो ‘सिलेब्रिटी मास्टरशेफ’ के दौरान उनकी हेल्थ काफी बिगड़ गई थी। खासकर जब फेस्टिवल सीजन चल रहा था तब सभी कंटेस्टेंट्स अपनी बेस्ट डिश बना रहे थे। इस दौरान उनके कंधे में अचानक दर्द महसूस होने लगा। दीपिका ने दवाई खाई, लेकिन दर्द में कोई राहत नहीं मिली। सेट पर पहुंचने के बाद दर्द और बढ़ गया, जिसके बाद प्रोडक्शन टीम ने उन्हें अस्पताल भेजा।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

---विज्ञापन---

अस्पताल में हुई जांचों में सामने आई सच्चाई

दीपिका ने कहा कि अस्पताल में ईसीजी और एक्स-रे करवाए गए, लेकिन कोई खास जानकारी नहीं मिली। बाद में, जब डॉ. तुषार शाह ने सोनोग्राफी की, तो पता चला कि उनके बाएं कंधे में लिंफ नोड्स हैं, और यही दर्द का कारण था। दीपिका ने बताया कि इस दर्द के बावजूद, उन्होंने दवाई लेकर शूट जारी रखा। लेकिन स्थिति और बिगड़ने पर उन्होंने अचानक से शो छोड़ने का फैसला किया।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dipika (@ms.dipika)

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ं:  एक सांस में दूल्हे ने गाया शंकर महादेवन का ‘Breathless’, वीडियो हुआ वायरल

---विज्ञापन---

हेल्थ को रखा प्रायोरिटी फिर छोड़ा ‘सिलेब्रिटी मास्टरशेफ’

दीपिका ने यह भी बताया कि उन्होंने अपनी हेल्थ को प्रायोरिटी देने का फैसला किया। उन्हें दर्द की वजह से शो में काम करना मुश्किल हो रहा था। जैसे ही दर्द बर्दाश्त से बाहर हो गया उन्होंने ‘सिलेब्रिटी मास्टरशेफ’ छोड़ने का फैसला लिया। दीपिका ने कहा कि उन्होंने उस पूरे दिन दर्द को बर्दाश्त किया था, लेकिन आखिरकार अपनी हेल्थ को सबसे पहले रखा।

यह भी पढे़ं: Dhanashree-Chahal Divorce: तलाक की खबरों के बीच किया इमोशनल पोस्ट, लिखा- मैं तुम्हें बहुत मिस…

---विज्ञापन---
First published on: Feb 23, 2025 12:58 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola