Monday, 16 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

इस बॉलीवुड हसीना को कहा जाता था रेखा की सौतन, शादी के लिए भाग गई थी घर से

Actress: बॉलीवुड की हसीन अदाकारा ने कई फिल्मों में काम किया. बड़े-बड़े सुपरस्टार संग एक्ट्रेस ने स्क्रीन शेयर किया. लेकिन कुछ समय बाद गुमनामी में खो गई. एक्ट्रेस को कथित तौर पर रेखा की सौतन भी कहा गया था.

Actress: बॉलीवुड में कई ऐसे चेहरे रहे, जो कुछ समय बाद गुमनाम हो गए. आज हम आपको इंडस्ट्री की एक ऐसी हसीन अदाकारा से मिलवा रहे हैं. बड़े-बड़े सुपरस्टार्स संग स्क्रीन शेयर कर चुकी इस एक्ट्रेस ने शादी के लिए अपना घर छोड़ दिया. एक्ट्रेस की कई मायने में रेखा से नहीं बनती थी. लोग इन्हें रेखा की सौतन भी कहते थे. चलिए जानते हैं.

हम बात कर रहे हैं 70-80 के दशक की मशहूर अदाकारा बिंदिया गोस्वामी की, जिन्होंने बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है. गोलमाल, शान, खट्टा मीठा और दादा जैसी सुपरहिट फिल्मों से अपनी पहचान बनाने वाली बिंदिया ने शुरुआती करियर में खूब नाम कमाया. 80 के दशक में उनकी जबरदस्त पॉपुलैरिटी थी. लेकिन बाद में वो फिल्मों से दूर हो गईं और आज बिल्कुल गुमनाम.

---विज्ञापन---

रेखा की ‘सौतन’

बिंदिया गोस्वामी को विनोद मेहरा से बेहद प्यार था. दोनों ने साथ में फिल्में भी की और इसी दौरान एक-दूसरे को चाहने लगे. बाद में दोनों ने शादी भी रचाई. विनोद में मेहरा ने बिंदिया से दूसरी शादी रचाई थी. वहीं एक तरफ रेखा भी विनोद मेहरा को बेहद चाहती थीं. कहा जाता है कि दोनों ने शादी भी की थी. लेकिन विनोद मेहरा की मां को उनका रिश्ता स्वीकार नहीं था. इसलिए लोगों ने बिंदिया गोस्वामी को रेखा की सौतन भी कहा.

घर से भागकर रचाई शादी

फिल्मों में बिंदिया काफी कम समय के लिए रहीं. लेकिन इस दौरान उन्होंने कई सुपरस्टार संग काम किया और यादगार फिल्में दीं. महज 14 साल की उम्र में ही फिल्मफेयर मैगजीन के कवर पर उनकी फोटो छपी थी. विनोद मेहरा से पहले शादी फिर तलाक के बाद बिंदिया ने डायरेक्टर जेपी दत्ता से शादी रचा ली. दोनों ने घरवालों के खिलाफ भागकर शादी रचाई थी.

---विज्ञापन---

First published on: Jan 15, 2026 10:33 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो