Wednesday, 1 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

The Family Man फेम एक्टर का निधन, जंगल में मिला Rohit Basfore का शव

'द फैमिली मैन' फेम एक्टर रोहित बासफोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। परिवार ने मौत की आशंका का शक जताया है। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

---विज्ञापन---

Rohit Basfore Passed Away: प्राइम वीडियो की ‘द फैमिली मैन’ फेम एक्टर रोहित बासफोर का निधन हो गया है। एक्टर का शव रविवार की शाम को असम के गरभंगा जंगल में पड़ा मिला। इसकी जानकारी उनके दोस्त ने पुलिस को दी। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत पाया। वहीं परिवार के लोगों ने उनकी हत्या का शक जताया है। हाल ही में रोहित मुंबई से अपने होमटाउन असम पहुंचे थे। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

यह भी पढ़ें: ‘कश्मीरी लोगों में गुस्सा…’, पहलगाम हमले पर भड़के नवाजुद्दीन सिद्दीकी; वीडियो वायरल

---विज्ञापन---

दोस्तों के साथ बाहर गए थे घूमने

टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के अनुसार रोहित दोस्तों के ग्रुप के साथ असम में बाहर घूमने निकले थे। साथ ही उन्होंने अपनी इस छोटी ट्रिप के बारे में परिवार को भी बताया था। जब घरवालों ने उन्हें फोन किया तो उनसे कॉन्टैक्ट नहीं हो पाया, जिसके बाद रोहित के एक दोस्त ने उनके निधन की जानकारी परिवार को दी। जिसके बाद परिवार के लोगों को गहरा सदमा लगा।

---विज्ञापन---

रोहित के शव पर चोट के निशान

एसडीआरएफ की मदद से फैमिली ने रोहित के शव का पता लगाया। वहीं रोहित के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। पुलिस ने शव को गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जांच के लिए भेज दिया है। वहीं उनके परिवार के लोगों ने रोहित की मौत का शक जताया है।

जांच में जुटी पुलिस

वहीं दूसरी ओर ओडिशा बाइट्स की रिपोर्ट के अनुसार बताया गया है कि रोहित का कुछ दिन पहले पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान रंजीत बासफोर, धरम बासफोर और अशोक बासफोर ने रोहित को जान से मारने की धमकी थी दी थी। वहीं परिवार के लोगों ने जिम मालिक अमरदीप की तरफ मौत के शक का इशारा किया है। वहीं पुलिस भी इसकी जांच में जुट गई है और उनका मानना है कि जल्द ही आरोपियों का पता लगा लिया जाएगा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘पहलगाम हमले जैसी घटनाएं दोबारा न हों…’, जानें इंटरव्यू में क्या बोले एक्टर अजित कुमार?

First published on: Apr 29, 2025 09:24 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola