Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘कश्मीरी लोगों में गुस्सा…’, पहलगाम हमले पर भड़के नवाजुद्दीन सिद्दीकी; वीडियो वायरल

बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने पहलगाम आतंकी हमले पर रिएक्ट किया है। आइए आपको भी बताते हैं एक्टर ने क्या कुछ कहा?

---विज्ञापन---

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले से पूरे देश में गुस्सा है। पॉलिटिशियन से लेकर फिल्म स्टार तक इस हमले पर दुख जता रहे हैं। अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इस घटना पर बात की है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहलगाम हमले पर एक्टर का खूब गुस्सा फूटा। इसके साथ ही उन्होंने दुख भी जाहिर किया। वहीं कश्मीर वासियों पर भी उन्होंने बात की। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। आइए आपको भी बताते हैं नवाज ने क्या कुछ कहा?

यह भी पढ़ें: ‘पहलगाम हमले जैसी घटनाएं दोबारा न हों…’, जानें इंटरव्यू में क्या बोले एक्टर अजित कुमार?

---विज्ञापन---

घटना को बताया शर्मनाक

नवाज ने एएनआई से इस शर्मनाक घटना पर बात की। एक्टर ने कहा कि बेशक कश्मीर हमले पर बहुत गुस्सा और दुख है। हमारी सरकार इस पर काम कर रही है और जल्द ही जो इस घटना के लिए जिम्मेदार हैं उन्हें सजा दी जाएगी। जो भी हुआ वो वाकई शर्मसार करने वाला था। इससे पर्यटन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

---विज्ञापन---

कश्मीरियों के लिए सभी के दिल में प्यार

नवाजुद्दीन ने आगे कहा कि मैंने खुद कुछ चीजें नोटिस की हैं और कहा कि इस घटना से कश्मीर के लोगों में काफी गुस्सा है। जिस तरह से कश्मीरी लोग पर्यटकों का स्वागत करते हैं वो पैसों से भी ऊपर की चीज है। कश्मीर के लोगों के लिए सभी के दिल में बहुत प्यार भी है। जब भी वो वहां से वापस आते हैं, कश्मीरियों की खूब तारीफ करते हैं। साथ ही ये काफी सही भी है।

27 मासूमों ने गंवाई जान

एक्टर ने कहा कि ऐसे कठिन समय में पूरा देश साथ में हो गया है। चाहे वो हिंदू हो, सिख हो, इसाई हो या फिर मुस्लिम हो। ये वाकई गर्व की बात है। इस एक घटना ने पूरे देश को साथ में ला दिया है। बता दें पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 27 मासूम लोगों की जान चली गई। ये हमला साल 2019 में हुए पुलवामा अटैक के बाद सबसे घातक हमलों में से एक था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Kareena Kapoor के साथ दिखा पाकिस्तानी शख्स कौन? सोशल मीडिया पर फोटोज हो रहीं वायरल

First published on: Apr 29, 2025 08:54 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola