Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Thamma ने 5 दिन में कमाए 100 करोड़, जानें कहां तक पहुंची Ek Deewane Ki Deewaniyat की कमाई

Thamma vs. Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 5: आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'Thamma' और हर्षवर्धन राणे की फिल्म 'Ek Deewane Ki Deewaniyat' को रिलीज हुए 5 दिन हो गए. चलिए जानते हैं कि दोनों फिल्मों ने अब तक कितनी कमाई की?

---विज्ञापन---

Thamma vs. Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 5
Box Office Collection

Thamma vs. Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 5: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘Thamma’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. वहीं, इसके साथ ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई हर्षवर्धन राणे की फिल्म ‘Ek Deewane Ki Deewaniyat’ भी बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. लेकिन इसके बावजूद भी ‘Ek Deewane Ki Deewaniyat’ कमाई के मामले में ‘Thamma’ से काफी पीछे है. आयुष्मान खुराना की फिल्म ने सिर्फ 5 दिन में 100 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है. चलिए जानते हैं कि दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल कितनी कमाई की?

‘Thamma’ की कमाई

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘Thamma’ ने 5वें दिन 13 करोड़ की कमाई की है. ये कलेक्शन चौथे दिन की कमाई के मुकाबले 23.08% अधिक थी. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 78.60 करोड़ का व्यापार किया है. 5वें दिन इसकी कुल ऑक्यूपेंसी 22.96% रही, जिसमें सुबह के शो में 9.92%, दोपहर के शो में 21.81%, शाम के शो में 27.43%, और रात के शो में 32.67% रही.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Thamma और Ek Deewane Ki Deewaniyat में कौन बना बॉक्स ऑफिस किंग? जाने किसने की कितनी कमाई

Ek Deewane Ki Deewaniyat की कलेक्शन

वहीं, दूसरी तरफ हर्षवर्धन राणे और सोनम बावेजा की फिल्म ‘Ek Deewane Ki Deewaniyat’ ने 5वें दिन 5.75 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 34 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. इसके अलावा 5वें दिन फिल्म की कुल हिंदी ऑक्यूपेंसी 26.71% रही, जिसमें सुबह के शो में 12.70%, दोपहर के शो में 28.85%, शाम के शो में 29.40%, और रात के शो में 35.90% रही.

---विज्ञापन---

Thamma ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

इसके अलावा ‘Thamma’ और ‘Ek Deewane Ki Deewaniyat’ के वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इसकी भी रिपोर्ट सामने आ गई है. Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, ‘Thamma’ ने 5 दिनों में वर्ल्डवाइड 105.5 का कारोबार किया है. वहीं, ‘Ek Deewane Ki Deewaniyat’ ने वर्ल्डवाइड सिर्फ 42.25 करोड़ की कमाई की है.

First published on: Oct 26, 2025 07:05 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola