Sunday, 8 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

पोस्टपोन हो गई थलापति विजय की ‘जन नायकन’? रिलीज से ठीक पहले मेकर्स ने लिया बड़ा फैसला

Vijay's Jana Nayagan Postponed In India: साउथ सुपरस्टार विजय की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जन नायकन' 9 जनवरी को रिलीज होनी थी. लेकिन अब इसकी रिलीज डेट टाल दी गई है. मेकर्स ने खुद इसकी जानकारी दी है.

Jana Nayagan Advance Booking
Jana Nayagan Advance Booking

Vijay’s Jana Nayagan Postponed In India: थलापति विजय अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जन नायकन’ को लेकर इन दिनों जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहे हैं. ‘जन नायकन’, विजय की आखिरी फिल्म है. इसके बाद वो राजनीती और लोक कल्याण के लिए काम करेंगे. ऐसे में उनकी इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज बना हुआ था. लेकिन अब उन फैंस के लिए एक बुरी खबर है. दरअसल विजय की ये फिल्म अब 9 जनवरी को नहीं रिलीज हो रही है. जी हां, हाल ही में मेकर्स ने इसकी जानकारी दी है. रिलीज से ठीक पहले फिल्म एक मुश्किल में फंस गई है. सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट को लेकर चल रहे विवाद की वजह से मेकर्स ने इसकी रिलीज टाल दी है.

अब 9 जनवरी को रिलीज नहीं होगी ‘जन नायकन’

थलापति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ की भारत में रिलीज आधिकारिक तौर पर स्थगित कर दी गई है. इसकी जानकारी मेकर्स ने खुद एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दिया है. मेकर्स ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘हम भारी मन से अपने सभी सम्मानित हितधारकों और दर्शकों के साथ यह सूचना साझा कर रहे हैं. 9 जनवरी को बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जन नायकन’ की रिलीज परिस्थितियों के कारण स्थगित कर दी गई है, जो हमारे नियंत्रण से बाहर हैं. हम इस फिल्म को लेकर लोगों की उत्सुकता, उत्साह और भावनाओं को भलीभांति समझते हैं, और यह निर्णय हम सभी के लिए आसान नहीं था. नई रिलीज डेट की घोषणा जल्द से जल्द की जाएगी. तब तक, हम आपसे धैर्य और निरंतर प्रेम बनाए रखने का विनम्र अनुरोध करते हैं. आपका अटूट समर्थन हमारी सबसे बड़ी ताकत है और जना नायकन की पूरी टीम के लिए इसका बहुत महत्व है.’

---विज्ञापन---

सेंसर बोर्ड से अटका मामला

दरअसल ये फिल्म अभी सेंसर बोर्ड से पास होनी बाकि है. ऐसे में इसकी रिलीज में देरी हो रही है. मेकर्स ने इसे लेकर मद्रास उच्च न्यायालय का रुख किया, जिसके बाद बुधवार 7 जनवरी को कोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया और सीबीएफसी (केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड) को फिल्म के रिव्यू के लिए एक नई समिति गठित करने का निर्देश दिया है. मतलब फिल्म पर आगे की सुनवाई 9 जनवरी को होनी है. ऐसे में मेकर्स को ऐन मौके पर इस फिल्म की रिलीज डेट टालनी पड़ी.

---विज्ञापन---
First published on: Jan 07, 2026 11:59 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो