Wednesday, 7 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Swara Bhaskar के ससुर को हुआ ब्रेन हैमरेज, एक्ट्रेस बोलीं- दुआओं में याद रखें…

Swara Bhaskar Father-in-law Brain Hemorrhage: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर के ससुर को ब्रेन हेमरेज हो गया है, जिसके बाद उनके ससुर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Swara Bhaskar Father-in-law Brain Hemorrhage
स्वरा भास्कर के ससुर को ब्रेन हेमरेज

Swara Bhaskar Father-in-law Brain Hemorrhage: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर के घर से एक बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, स्वरा भास्कर के ससुर को ब्रेन हेमरेज हो गया है. एक्ट्रेस ने बताया है कि ब्रेन हेमरेज के बाद उनके ससुर को अस्पताल में भर्ती में कराया गया है. इसके साथ ही स्वरा भास्कर ने फैंस और बाकी लोगों से अपने ससुर के लिए भगवान से दुआ मांगने की अपील की है. स्वरा भास्कर ने एक सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है. चलिए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने अपने ससुर की तबियत के बारे में क्या कुछ कहा है?

स्वरा भास्कर के ससुर को हुआ ब्रेन हैमरेज

स्वरा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें स्वरा ने लिखा कि उनके ससुर को शनिवार रात ब्रेन हेमरेज हुआ था और रविवार सुबह उनका ऑपरेशन हुआ है. स्वरा ने लोगों से अपील करते हुए अपने ससुर के लिए दुआ मांगने को कहा है. स्वरा ने पोस्ट में लिखा, ‘फहाद के पिता, मेरे ससुर को कल रात ब्रेन हेमरेज हुआ था और आज सुबह उनका ऑपरेशन हुआ.’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Goblin स्टार Lee Moon-soo का निधन, कैंसर से गई एक्टर की जान

दुआओं में याद रखें…

स्वरा भास्कर ने अपनी पोस्ट में यह भी बताया कि घर के इस मुश्किल समय को देखते हुए वो और उनके पति फहाद सोशल मीडिया से कुछ समय के लिए ब्रेक ले रहे हैं. इसलिए अगले कुछ दिनों के लिए वो लोग सोशल मीडिया पर उपलब्ध नहीं रह पाएंगे. स्वारा ने पोस्ट में आगे लिखा, ‘प्लीज अंकल को अपनी दुआओं में याद रखें.’ हालांकि फहाद ने अपने पिता की हेल्थ को लेकर कई सोशल मीडिया पोस्ट नहीं किए हैं।

---विज्ञापन---

स्वरा और फहाद की शादी

बता दें कि स्वरा और फहाद ने 16 फरवरी 2023 को शादी कर ली. दोनों ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत रजिस्टर्ड कोर्ट मैरिज की थी. साल 2023 के सितंबर में स्वरा ने अपनी बेटी राबिया को जन्म दिया. मालूम हो कि फहाद अहमद राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं.

First published on: Nov 30, 2025 05:45 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola