Wednesday, 15 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Goblin स्टार Lee Moon-soo का निधन, कैंसर से गई एक्टर की जान

Lee Moon-soo Death: कोरियन फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर ली मून-सू (Lee Moon-soo) का निधन हो गया है. उन्होंने 76 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली.

---विज्ञापन---

Lee Moon-soo Death
Lee Moon-soo Death

Lee Moon-soo Death: कोरियन फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आई है. यहां इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर ली मून-सू (Lee Moon-soo) का निधन हो गया है. ‘बैकस्ट्रीट रूकी,’ ‘गोब्लिन,’ और ‘हैलो घोस्ट’ जैसे हिट कोरियन ड्रामा में काम करने वाले एक्टर ली मून-सू ने 76 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली. कोरियन एक्टर्स एसोसिएशन ने उनके निधन की जानकारी दी है. बताया जा रहा है कि ली मून-सू पिछले कुछ सालों से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे. ली मून-सू के निधन की खबर से कोरियन फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है.

ली मून-सू का निधन

कोरियन थिएटर एक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष लिम डे-इल ने 29 नवंबर को एक्टर ली मून-सू के निधन की जानकारी दी. इसके लिए लिम डे-इल ने एक बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा, ‘ली मून-सू का 28 नवंबर को ग्योंगगी प्रांत के यांगप्योंग काउंटी के एक अस्पताल में निधन हो गया. ली मून-सू एक एक्सपीरियंस थे, जो ग्लैमर से ज्यादा ईमानदारी को महत्व देते थे. वह एक ऐसे एक्टर थे जिन्होंने अपने डीप एक्टिंग लेवल को दिखाया, जो आज जेनरेशन और क्रिएशन से परे है.’

---विज्ञापन---

कब होगा अंतिम संस्कार?

खबरों के मुताबिक, एक्टर लंग्स कैंसर से जूझ रहे थे, वह साल 2022 से इसका इलाज करवा रहे थे. बताया जा रहा है कि, उनका अंतिम संस्कार 1 दिसंबर को हानयांग यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल फ्यूनरल हॉल में होगा.

सरकारी कर्मचारी थे ली मून-सू

ली मून-सू एक्टर बनने से पहले एक सरकारी कर्मचारी थे. उन्होंने सियोल इंस्टीट्यूट ऑफ आर्ट्स में एडमिशन लिया था और एक्टिंग की दुनिया में करियर बनाना शुरू कर दिया. ली मून-सू ने ‘द क्रूसिबल’, ‘द प्रॉब्लमैटिक ह्यूमन येओनसन’, ‘डेथ ऑफ ए सेल्समैन’, ‘द सीगल’, और ‘किंग लीयर’ जैसे कोरियन ड्रामा में काम किया है.

---विज्ञापन---

First published on: Nov 30, 2025 04:48 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola