---विज्ञापन---

‘व्हाइट चूड़ा’ पहनने को लेकर सफाई देती दिखीं सुरभि चंदना, कहा आप पैसे दे रहे हो क्या?

Surbhi chandna slams trollers: सुरभि चंदना ने अब जाकर उन्हें व्हाइट चूड़ा पहनने के लिए ट्रोल करने वाले ट्रोलर्स को जवाब दिया है। उन्होंने लोगों को उनकी पर्सनल लाइफ में दखल देने को लेकर जवाब दिया है।

Surbhi Chandna Indian actress
Surbhi Chandna Indian actress

Surbhi chandna slams trollers: सुरभि चंदना ने 2 मार्च को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण शर्मा संग शादी रचाई थी। सुरभि के शादी के फोटोज के अलावा उनके चूड़े ने खूब सुर्खियां बटोरीं। फोटो में सुरभि ने सफेद रंग का चूड़ा पहन रखा था। यही वजह थी कि सोशल मीडिया पर लोग उन्हें सफेद चूड़ा पहनने को लेकर ट्रोल करने लगे। लोग कहने लगे कि कोई अपनी शादी में सफेद चूड़ा कैसे पहन सकता है। अब शादी के एक महीने पूरे होने के बाद सुरभि ने उन्हें ट्रोल करने वाले लोगों को जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि उनका जो मन करेगा वो वही पहनेंगी। क्या कोई उनकी शादी का खर्च उठा रहा, जो उन्हें सजेशन दे रहा।

सुरभि ने कहा उन्होंने व्हाइट चूड़ा पहना ही नहीं था

सुरभि ने शादी के बाद पहली बार अपने पति के साथ इंटरव्यू दिया। उन्होंने आखिरकार शादी में व्हाइट चूड़ा पहनने को लेकर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि अब ये नई मुसीबत है कि आपने आइवरी चूड़ा क्यों पहना। इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि लोग उन्हें ही नहीं इसके लिए उनकी मां को भी ट्रोल करते हुए कहा कि आपकी मां इतनी लिबरल कैसे हैं। उन्होंने कहा ‘मैं कुछ भी पहनूं इससे आपको क्या तकलीफ है। ये व्हाइट चूड़ा नहीं है, ये आइवरी भी नहीं है, ये बेबी पिंक है, जूम कर के देखो इसे। मेरे लिए आप फैसला क्यों ले रहे हो। आप मेरी शादी के लिए पैसा दे रहे हो, नहीं न।’

पति पर भड़कती दिखीं सुरभि चंदना

इंटरव्यू के दौरान जब सुरभि के पति करण शर्मा ने चूड़ा का रंग चेक करते दिखे। वही सुरभि ने करण की हरकत पर भड़कते हुए कहा कि ये वास्तव में बेबी पिंक है। बता दें कि सुरभि के शादी के फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे। खास कर के सुरभि का यूनिक ब्राइडल लुक कुछ लोगों को बहुत पसंद आया था।

क्यों यूनिक था सुरभि चंदना का लहंगा

टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना ने शादी में टील ब्लू कलर का लहंगा पहना था। उनके इस लहंगे में हेवी एम्बेलिश्ड एम्ब्रायडरी की गई थी। इस लहंगे के साथ सुरभि ने सेम कलर का वेडिंग ट्रेल कैरी किया था।

First published on: Apr 06, 2024 04:27 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.