Tuesday, 13 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

14 डायरेक्टर, 30 एक्टर्स और 24 घंटे में बनी और रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म, बजट से दो गुना की कमाई

South Indian Superhit Film: आज से 27 साल पहले एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई जिसे 24 घंटे में बनाया गया था. इसके साथ ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था.

South Indian Superhit Film
South Indian Superhit Film

South Indian Superhit Film: भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में कई बार कुछ ऐसे काम देखने को मिलते हैं, जिसे पहली नजर में हर कोई पागलपन कहेगा. ऐसा एक हैरान करने वाला काम तमिल फिल्म इंडस्ट्री में आज से 27 साल पहले किया था. जहां एक फिल्म को 24 घंटे में बनाया और रिलीज किया गया था. इस फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया और बजट से दो गुना की कमाई की. चलिए आपको वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज करवाने वाली इस फिल्म के बारे में विस्तार से बताते हैं.

1999 में रिलीज हुई फिल्म

हम बात कर रहे हैं साल 1999 में रिलीज हुई तमिल फिल्म ‘सुयंमवरम’ की, जो एक फैमिली ड्रामा कॉमेडी मूवी थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की. इसके अलावा फिल्म की कहानी ने ऑडियंस का दिल भी जीत लिया. ये मूवी लोगों को इतनी पसंद आई कि फिल्म ने कुछ ही दिनों में अपने बजट से डबल की कमाई कर ली.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: वो बदनसीब एक्ट्रेस जिसने ब्लॉकबस्टर फिल्म से की शुरुआत, फिर एक हादसे ने बदल दी पूरी जिंदगी

24 घंटे में बनी पूरी फिल्म

आपको ये जानकर हैरानी होगी कि फिल्म ‘सुयंमवरम’ को सिर्फ 24 घंटे में बनाया गया था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 25 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ या अधिक की कमाई की थी और उस साल की सुपरहिट मूवी बन गई थी. इस फिल्म की कहानी गिरिधारीलाल नागपाल ने लिखी थी और इसे कुल 14 डायरेक्टर्स ने 19 सिनेमेटोग्राफर के साथ मिलकर डायरेक्ट किया था.

---विज्ञापन---

14 डायरेक्टर्स और 30 एक्टर

14 डायरेक्टर्स के निर्देशन पर बनी फिल्म में 30 एक्टर्स ने काम किया था, जिसमें विजयकुमार, मंजुला विजयकुमार, सत्यराज, प्रभु देवा, अब्बास, रंभा, रोजा, कस्तूरी, महेश्वरी, प्रीता विजयकुमार और सुवलक्ष्मी जैसे बड़े एक्टर के नाम शामिल हैं.

कैसी है फिल्म की कहानी?

इस फिल्म की कहानी एक जॉइंट फैमिली के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म में परिवार के मुखिया कुसेलन का 60वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाता है. इस दौरान अचानक कुसेलन को हार्ट अटैक आ जाता है. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया जाता है, जहां डॉक्टर बताते हैं कि कुसेलन के पास अब जिंदगी के बस कुछ दिन बचे हैं. वहीं, कुसेलन अपनी आखिरी इच्छा जाहिर करते हुए बताते हैं कि वो मरने से पहले अपने सभी बच्चों की शादी देखना चाहते हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Jan 10, 2026 01:52 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola