Tuesday, 23 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

सनी देओल की ‘जाट’ ने 8वें दिन कितने कमाए, क्या टक्कर दे पाएगी ‘केसरी 2’?

ृसनी देओल की फिल्म ने अब-तक बॉक्स ऑफिस पर दमदार प्रदर्शन दिखाया है। अब सिनेमाघरों में अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म केसरी 2 रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म जाट के लिए कम्पटीशन बढ़ा सकती है।

---विज्ञापन---

सनी देओल की फिल्म जाट बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ मचा रही है। वहीं दूसरी ओर सलमान खान की सिकंदर की तो कमाई के मामले में हवा निकल गई है। इसी बीच अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म केसरी 2, 18 अप्रैल को रिलीज हो रही है। इस फिल्म के दस्तक देने से सनी की फिल्म जाट के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ऐसा ही कुछ सीन पहले भी देखने को मिला था जब सलमान खान की फिल्म सिकंदर को सिनेमाघरों में सनी की फिल्म जाट कॉम्पटीशन देने के लिए आई थी।

डेल वाइज ‘जाट’ का कलेक्शन

फिल्म ‘जाट’ की कमाई में पहले दो-तीन दिनों तक उतार-चढ़ाव देखने को मिला, लेकिन चौथे दिन इसमें जबरदस्त उछाल आया। पहले दिन फिल्म ने 9.5 करोड़ की ओपनिंग की, जबकि दूसरे दिन कमाई घटकर 7 करोड़ रही। तीसरे दिन फिर से बढ़त दर्ज करते हुए 9.75 करोड़ की कमाई हुई। चौथे दिन फिल्म ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 14 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके बाद पांचवें दिन 7.25 करोड़, छठे दिन 6 करोड़, सातवें और आठवें दिन लगातार 4-4 करोड़ की कमाई हुई। इस तरह फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 61.50 करोड़ रुपये रहा।

---विज्ञापन---

बॉक्स ऑफिस पर छाया ‘जाट’ का जलवा

सनी देओल की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘जाट’ ने कमाई करके सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया है। 10 अप्रैल को रिलीज हुई इस फिल्म ने धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ी और आठ दिनों मे टोटल 61.50 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन अपने नाम कर लिया है। फिल्म को जहां फैंस से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है, वहीं क्रिटिक्स की ओर से भी इसे अच्छे रिव्यू मिले हैं। गोपीचंद मालिनेनी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में सनी देओल के साथ रेजिना कैसेंड्रा, रणदीप हुड्डा, राम्या कृष्णन और विनीत कुमार सिंह जैसे दमदार कलाकार नजर आ रहे हैं।

---विज्ञापन---

‘केसरी 2’ की रिलीज से बढ़ी सनी की टेंशन

एक तरफ जहां ‘जाट’ की दहाड़ लगातार सुनाई दे रही है, वहीं अब सनी देओल की फिल्म के लिए नई चुनौती भी खड़ी हो गई है। 18 अप्रैल को अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘केसरी 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। ‘केसरी’ ने बॉक्स ऑफिस बेहतर प्रदर्शन किया था। इस फिल्म की सक्सेस को देखते हुए दर्शक इसके सीक्वल को लेकर काफी उत्साहित हैं। ऐसे में ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि ‘केसरी 2’ की रिलीज से ‘जाट’ के कलेक्शन पर असर पड़ सकता है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:  OTT पर देखें ये 5 कम बजट की मूवीज, बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों ने छापे थे करोड़ों

‘केसरी 2’ की एंट्री से बढ़ेगा कॉम्पिटिशन

सिर्फ अक्षय ही नहीं बल्कि इससे पहले भी ऐसा ही कुछ हालात देखने को मिले थे। 30 मार्च ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म सिकंदर बॉक्स ऑफिस एवरेज प्रदर्शन कर रही थी। लेकिन 10 अप्रैल को जब सनी देओल की फिल्म जाट ने दस्तक दी तो भाईजान की फिल्म के लिए टफ कॉम्पटीशन देखने को मिला। ऐसा ही कुछ सीन केसरी 2 के रिलीज पर देखने को मिल सकता है। जिससे सनी देओल की फिल्म जाट की कमाई को झटका लग सकता है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: आशा पारेख की सादगी ने लूटा फैंस का दिल, एक्ट्रेस के सामने फैशन आइकन रेखा भी पड़ीं फीकीं

First published on: Apr 18, 2025 07:39 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola