Tuesday, 30 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

साउथ के मशहूर एक्टर का निधन, गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे Vishnu Prasad

Vishnu Prasad Passed Away: साउथ के फेमस एक्टर विष्णु प्रसाद का निधन हो गया है। वहीं वो लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। इसकी जानकारी अभिनेता किशोर सत्या ने दी है।

---विज्ञापन---

Vishnu Prasad Passed Away: साउथ इंडस्ट्री से बुरी खबर सामने आ रही है। फेमस एक्टर विष्णु प्रसाद का निधन हो गया है। ये खबर अभिनेता किशोर सत्या ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है। वहीं उन्होंने ये भी बताया कि एक्टर काफी लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। वो लीवर से जुड़ी बीमारी का इलाज करा रहे थे। एक्टर के निधन की खबर सुनते ही फैंस में शोक की लहर दौड़ गई।

यह भी पढ़ें: Deepika Singh ने वीडियो शेयर कर दिया हेल्थ अपडेट, बताया क्यों हुईं थी अस्पताल में भर्ती?

---विज्ञापन---

गंभीर बीमार थे एक्टर

फिल्मीबीट के अनुसार विष्णु प्रसाद लंबे समय से लीवर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। वहीं उनका परिवार उनके लीवर ट्रांसप्लांट की भी तैयारी कर रहा था। साथ ही उनकी बेटी स्वेच्छा उनकी डोनर बनने के लिए तैयार थीं। हालांकि सर्जरी से पहले ही एक्टर दुनिया छोड़ कर चले गए।

एक्टर किशोर सत्या ने दी जानकारी

विष्णु की मौत की जानकारी एक्टर किशोर सत्या ने दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा कि सभी के लिए दुखद समाचार है, विष्णु प्रसाद अब हमारे बीच नहीं रहे। वो पिछले कुछ समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। वहीं उनका इलाज भी चल रहा था। भगवान उनके परिवार को इस दुख की घड़ी से उभरने की शक्ति दे।

---विज्ञापन---

इन फिल्मों में कर चुके काम

मलयालम इंडस्ट्री में विष्णु जाने-माने एक्टर्स में शामिल थे। उन्होंने टीवी से लेकर फिल्मों तक का सफर तय किया था। उन्होंने ‘थोंडिमुथलम ड्रिकसाक्शियम’ और ‘नाइजीरिया से सूडानी’ जैसी फिल्मों में काम कर इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई। इसके साथ-साथ वो ‘काई एथम दूरेथु’, ‘काशी’, ‘मम्बाझकालम’, ‘रनवे’, ‘लॉयन’, ‘लोकनाथन आईएएस’, ‘बेन जॉनसन’, ‘मराठा नाडु’ और ‘पाठका’ जैसी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Retro OTT Release: सूर्या और पूजा हेगड़े की ‘रेट्रो’ किस ओटीटी पर होगी स्ट्रीम? जानें पूरी डिटेल्स

First published on: May 02, 2025 11:34 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola