Monday, 6 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

सिर्फ 2 मिनट; ‘सिकंदर’ में इस सुपरस्टार का कैमियो, सलमान की फिल्म से किया कमबैक

2025 की सिकंदर पहली फिल्म है, जिसे इतने बड़े लेवल पर सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। इस बीच सिकंदर को लेकर काफी खबरें सामने आ रही हैं और लोग अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं। सलमान खान की सिकंदर में एक खास कैमियो भी है, जिसकी जानकारी सामने आई है।

---विज्ञापन---

Sikander
Sikander

सलमान खान स्टारर सिकंदर आज रिलीज हो गई है और रिलीज होते ही फिल्म कहानी से भी पर्दा उठ चुका है। रश्मिका मंदाना और सलमान खान की मूवी सिकंदर थियेटर में आ गई है और इस फिल्म में कई सारे स्टार्स आपको देखने को मिले हैं। 2025 की सिकंदर पहली फिल्म है, जिसे इतने बड़े लेवल पर सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। इस बीच सिकंदर को लेकर काफी खबरें सामने आ रही हैं और लोग अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं। सलमान खान की सिकंदर में एक खास कैमियो भी है, जिसकी जानकारी सामने आई है।

यह भी पढ़ें: मलाइका अरोड़ा के घर कैंची लेकर घुस आईं ‘क्रेजी फैन’, एक्ट्रेस ने सुनाया डरावना किस्सा

---विज्ञापन---

सिकंदर में सुपरस्टार का कैमियो

सलमान खान की सिकंदर में साउथ से लेकर बॉलीवुड के कई स्टार्स आपको देखने को मिले हैं, मगर इस मूवी में एक सुपरस्टार का कैमियो भी है। काजल अग्रवाल, प्रतीक बब्बर जैसे स्टार्स तो मूवी में मौजूद ही हैं, लेकिन फिल्म में लंबे समय बाद बॉलीवुड सुपरस्टार नजर आया है। हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि एक्टर संजय कपूर हैं, जिन्होंने सिकंदर में कैमियो किया है।

---विज्ञापन---

सुपरस्टार ने निभाया ये किरदार

संजय कपूर अपने दौर के सुपरस्टार रह चुके हैं और उन्होंने कई शानदार फिल्में दी हैं। मगर सिकंदर से लंबे समय बाद संजय कपूर ने कमबैक किया है। संजय कपूर ने मूवी में महज 2 मिनट का रोल किया है, वो अंजनी धवन के पिता का रोल प्ले किया है। संजय कपूर ने मूवी में एक पिता का रोल प्ले किया है, जिसकी बेटी का हार्ट ट्रांसप्लांट हुआ है।

---विज्ञापन---

बड़े पर्दे पर संजय कपूर का कमबैक

अनिल कपूर के छोटे भाई संजय कपूर भी एक समय पर बॉलीवु़ड मूवीज करते थे, लेकिन अब लंबे टाइम बाद वो पर्दे पर नजर आए हैं। इससे पहले वो मर्डर मुबारक में नजर आए थे, जो नेटफ्लिक्स पर आई थी। बॉलीवुड के बाद टीवी पर भी संजय कपूर एक शो में नजर आए थे, लेकिन अब लगता है कि वो बड़े पर्दे पर सिकंदर के साथ वापसी करके फिर से अपने लिए बॉलीवुड के रास्ते खोलने जा रहे हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: भारती सिंह ने रखा रोजा, कॉमेडीयन पर भड़क लोग, बोले- शर्म आनी चाहिए…

---विज्ञापन---
First published on: Mar 30, 2025 06:10 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola