Tuesday, 28 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

King में फिर दिखेगी शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण की जोड़ी, डायरेक्टर ने किया कंफर्म

शाहरुख खान की 'किंग' में दीपिका पादुकोण की एंट्री पक्की हो गई है। फिल्म डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने इस बात को कंफर्म कर दिया है।

---विज्ञापन---

शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी ‘किंग’ को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। इसमें उनके साथ उनकी लाडली सुहाना खान भी नजर आने वाली हैं। वहीं कुछ दिनों से चर्चाएं जोरों पर थी कि मूवी में दीपिका पादुकोण की भी एंट्री हो सकती है। अब फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने इस पर मुहर लगा दी है। इससे साफ हो गया है कि एक बार फिर फैंस को शाहरुख और दीपिका की जोड़ी दिखने वाली है। आइए आपको भी बताते हैं डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने क्या कुछ कहा?

यह भी पढ़ें: सलमान की बहन की शादी का ‘सिकंदर’ से क्या कनेक्शन? फराह खान ने किया रिवील

---विज्ञापन---

दीपिका के रोल पर अभी भी सस्पेंस

सोशल मीडिया पर जोरों-शोरों से चर्चाएं थी कि दीपिका पादुकोण किंग मूवी में सुहाना खान की मां का रोल निभाने वाली हैं। वहीं अब डीएनए की रिपोर्ट के अनुसार दीपिका पादुकोण किंग में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती नजर आएंगी, लेकिन उनकी भूमिका से अभी तक पर्दा नहीं उठ पाया है।

---विज्ञापन---

पहले क्यों नहीं हो पाईं शामिल?

पिंकविला के एक सूत्र के अनुसार शाहरुख पहले से ही दीपिका को मूवी में लेने के पक्ष में थे। लेकिन दीपिका अपनी नन्हीं परी दुआ के साथ टाइम बिताने में बिजी थीं, जिसके चलते वो शूटिंग नहीं कर पा रही थीं। वहीं इसके बाद उन्होंने वापस फिट होने के लिए जिम जाना शुरू किया। अब मूवी में उनकी फिर से एंट्री हो गई है।

सिद्धार्थ आनंद ने लगाई मुहर

मूवी के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने दीपिका की किंग में होने की खबरों पर मुहर लगा दी है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर कहा कि अब ये सब सच है। इससे साफ है कि दीपिका मूवी में मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। सिद्धार्थ किंग से पहले ‘वॉर’ और ‘फाइटर’ जैसी एक्शन थ्रिलर मूवीज बना चुके हैं। अब उनकी अपकमिंग मूवी में भी एक्शन देखने को मिलेंगे। मूवी में शाहरुख और दीपिका के साथ-साथ सुहाना खान और अभिषेक बच्चन भी नजर आने वाले हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘भूतनी’ के म्यूजिक लॉन्च पर पलक तिवारी की कार को फैंस ने घेरा तो ऐसे थे हालात

First published on: Apr 30, 2025 10:07 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola