---विज्ञापन---

‘डार्लिंग हर बार…’, शादी में दुल्हन ने Shah Rukh Khan से की ‘जुबान केसरी’ कहने की डिमांड, किंग खान ने ऐसे बंद की बोलती

Shah Rukh Khan Video Viral: दिल्ली की एक हाई-प्रोफाइल शादी से शाहरुख खान का एक वीडियो सामने आया है, जो इस समय सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

---विज्ञापन---

Shah Rukh Khan Video Viral
Shah Rukh Khan Video Viral

Shah Rukh Khan Video Viral: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. इस बार शाहरुख खान अपनी एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं, जो इस समय सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. वायरल वीडियो में शादी फंक्शन के दौरान दुल्हन स्टेज पर शाहरुख खान को ‘जुबान केसरी’ वाला डायलॉग कहने की डिमांड करती दिख रही है. जिसे शाहरुख ने बड़ी समझदारी और प्यार से न सिर्फ टाला, बल्कि उस दुल्हन की बोलती भी बंद कर दी. चलिए आपको पूरा माजरा समझाते हैं.

शाहरुख से दुल्हन की डिमांड

हाल ही में शाहरुख खान दिल्ली की एक हाई-प्रोफाइल शादी में शामिल हुए थे. इसी शादी का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दुल्हन स्टेज पर शाहरुख के पास खड़ी होकर उनसे ‘जुबान केसरी’ वाली लाइन दोहराने को कहती है. इस पर शाहरुख खान उनकी मांग को टालते हुए बड़े प्यार से कहते हैं, ‘एक बार बिजनेस वालों के साथ बिजनेस कर लो ना, जान नहीं छोड़ते। गुटका वाले भी ना यार.’

---विज्ञापन---

किंग खान ने ऐसे बंद की बोलती

इसके बाद भी दुल्हन बार-बार शाहरुख से जिद करती है कि उसे अब भी उम्मीद है कि वो डायलॉग बोलेंगे. बस फिर क्या था, शाहरुख ने बहुत ही प्यार से दुल्हन का हाथ पकड़ा और बोले, ‘हर बार जब ये बोलता हूं, तो काफी पैसे भी लेता हूं डार्लिंग. अपने पापा को कह देना तुम.’ इसके बाद शाहरुख आगे कहते हैं कि ‘चलो, अच्छी बात करते हैं… मैं थोड़ी ना यहां पे जुबान केसरी करूंगा.’

लोगों ने की शाहरुख की तारीफ

वीडियो में शाहरुख खान और दुल्हन के बीच होने वाली ये बातचीत सोशल मीडिया पर लोगों को बहुत ही पसंद आ रही है. कई यूजर्स ने शाहरुख के इंटेलिजेंस की तारीफ की. जहां एक यूजर ने लिखा, ‘क्लासिक शाहरुख का शानदार दिमाग,’ वहीं, एक दूसरी वीडियो में शाहरुख खान अपनी फिल्म ‘जवान’ के गाने ‘चलया’ पर नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Dec 04, 2025 12:26 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.