Sanjay Leela Bhansali New Project: खबर है कि 25 साल पहले अपने रोमांटिक किरदार से सबको दीवाना बनाने वाली जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर दस्तक दे सकती है. रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान और संजय लीला भंसाली साथ काम करने वाले हैं. इस प्रोजेक्ट से ऐश्वर्या राय बच्चन भी जुड़ सकती हैं. इस खबर ने हर फैंस के दिल में खलबली मचा दी है.
25 साल बाद साथ आ रहे शाहरु और संजय लीला भंसाली
बता दें शाहरुख और संजय लीला भंसाली ने साल 2002 में आई सुपरहिट फिल्म देवदास में साथ काम किया था. देवदास का डायरेक्शन संजय लीला भंसाली ने किया था. इस फिल्म की दीवानगी आज भी देखने को मिलती है. फिल्म में शाहरुख खान के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन और माधुरी दीक्षित भी लीड रोल में थीं. ऐश्वर्या और शाहरुख की जोड़ी इस फिल्म में काफी पसंद को गई थी. वहीं अब खबर है कि दोनों फिर से साथ नजर आने वाले हैं, हालांकि अभी तक ऐसी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.
खास किरदार में होंगे शाहरुख
रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में शाहरुख खान इस नए प्रोजेक्ट में 50 साल से बड़े शख्स का रोल निभाने वाले हैं. ये फिल्म एक व्यक्ति के प्रोफेशनल लाइफ के उतार-चढ़ाव दिखाएगी. फिल्म में एक फीमेल किरदार भी है जिससे उसे प्यार हो जाता है. इसका नाम ‘इंशाअल्लाह’ बताया जा रहा है. पहले ये नाम साल 2019 में सलमान खान और आलिया भट्ट के साथ आने वाली फिल्म को लेकर अनाउंस हुआ था, लेकिन बाद में इसे लेकर कोई अपडेट नहीं आई.
शाहरुख और ऐश्वर्या की जोड़ी
इस खबर के बाद दावा ये भी किया जा रहा है कि इसमें ऐश्वर्या राय बच्चन की भी एंट्री हो सकती है. सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है. अगर ऐसा होता है तो देवदास के बाद एक बार फिर दोनों की रोमांटिक जोड़ी बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी. फैंस के लिए ये एक बहुत बड़ी खुशखबरी होगी. लेकिन इस खबर के बारे में न तो अब तक शाहरुख खान और न ही भंसाली ने कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट की है.