Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

मौत से पहले Satish Shah ने इस एक्ट्रेस से की थी बात, 2 घंटे बाद आई निधन की खबर

Satish Shah Death: एक्टर सतीश शाह के निधन के बाद से पूरी इंडस्ट्री में शोक का माहौल है. निधन से पहले सतीश शाह ने एक एक्ट्रेस से फोन पर बात की थी.

---विज्ञापन---

Satish Shah Death
Satish Shah Death

Satish Shah Death: टीवी से लेकर बॉलीवुड जगत तक में इस समय एक्टर सतीश शाह के निधन से शोक का माहौल है. पर्दे पर अपने किरदार से लोगों को हंसाने वाले सतीश शाह के निधन ने सभी को रुला दिया है. आज अंतिम दर्शन के बाद मुंबई के विले पार्ले के पवन हंस शमशान में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. वहीं, इस बीच इंडस्ट्री में उनके दोस्त उनके साथ रिश्ते और आखिरी बात-मुलाकात को याद कर रहे हैं. इसी बीच ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ के प्रोड्यूसर जेडी मजेठिया ने बताया कि निधन से पहले सतीश शाह ने अपने खास दोस्तों से बात की थी. उन्होंने आखिरी कॉल अपनी को-स्टार रत्ना पाठक को किया था. जिसके 2 घंटे बाद उनके निधन की खबरें आ गई थीं. चलिए जानते हैं कि जेडी मजेठिया ने क्या कुछ कहा?

आखिरी बार इस एक्ट्रेस से की थी बात

जेडी मजेठिया ने सतीश शाह के निधन के बाद PTI के साथ बातचीत में बताया कि वह इस खबर से सदमे में हैं. जेडी मजेठिया ने कहा कि उन्हें पहले इस खबर पर यकीन ही नहीं हुआ क्योंकि सतीश ने सुबह 11 बजे आतिश कपाड़िया से बात की थी. इसके बाद उन्होंने 12:57 बजे एक्ट्रेस रत्ना पाठक से बात की थी. इसके दो घंटे बाद ही खबर आई कि सतीश शाह का निधन हो गया है. मजेठिया ने बताया कि वे और सतीश परसों मिलने वाले थे.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: कब और कहां होगा Satish Shah का अंतिम संस्कार, आखिरी दर्शन में शामिल होंगे ये स्टार्स?

सतीश इन बेटियों से बहुत प्यार करते थे सतीश

जेडी मजेठिया ने बताया कि वह सतीश के घर के ठीक नीचे ही थे. वो दोनों मिलने वाले थे, लेकिन उन्होंने कहा कि वह बहुत थके हुए हैं और अभी मिल नहीं सकते हैं. मजेठिया ने आगे बताया कि उन्होंने सतीश से कहा कि वे रिटायर होने वाले हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनका परिवार सतीश से मिलना चाहता है. सतीश उनकी बेटियों से बहुत प्यार करते थे.

---विज्ञापन---

सतीश पीएम मोदी के फैन थे सतीश

इस दौरान जेडी मजेठिया ने बताया कि सतीश शाह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी बड़े फैन थे. बीते दिन जेडी मजेठिया ने बताया था कि सतीश ने कुछ समय पहले ही किडनी ट्रांसप्लांट करवाया था, जिसके बाद में उन्हें इंफेक्शन हो गया था. बता दें कि आज मुंबई के विले पार्ले के पवन हंस शमशान में सतीश शाह का अंतिम संस्कार किया जाएगा.

First published on: Oct 26, 2025 12:08 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola