बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है। फिल्मों और टीवी के बाद अब दबंग खान डिजिटल दुनिया में भी नई शुरुआत करने जा रहे हैं। सलमान खान ने अपना ऑफिशियल यूट्यूब चैनल लॉन्च कर दिया है, जिसके बाद फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। खास बात ये है कि भाईजान ने अपने चैनल पर A टू Z तक सब कुछ दिखाने का वादा किया है। दरअसल, अब तक आलिया भट्ट, कृति सेनन, अक्षय कुमार और फराह खान जैसे सितारे यूट्यूब के जरिए फैंस से जुड़ चुके हैं। अब इस लिस्ट में सलमान खान का नाम भी शामिल हो गया है। भाईजान ने शुक्रवार को एक मजेदार टीजर वीडियो के साथ अपने चैनल की अनाउंसमेंट की। इस वीडियो में सलमान खान अल्फाबेट पढ़ते नजर आए। इसके साथ उन्होंने लिखा, “शुरू से शुरू करते हैं, मेरा ऑफिशियल यूट्यूब चैनल। A से Z तक सब यहां मिलेगा।” फिलहाल चैनल पर सलमान खान के कुछ शॉर्ट्स वीडियो नजर आ रहे हैं, जिनमें उनका यंगर लुक देखने को मिल रहा है। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि आने वाले समय में उन्हें भाईजान की जिंदगी से जुड़े खास पल, फिल्मों के दिलचस्प किस्से और शूटिंग के बिहाइंड द सीन्स मोमेंट्स देखने को मिलेंगे। हालांकि, चैनल पर आगे क्या-क्या देखने को मिलेगा, इसका खुलासा होना अभी बाकी है।
---विज्ञापन---
60 साल के Salman Khan ने सुनाई खुशखबरी! सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल! Good News जान खुश हुए फैंस !
सलमान खान ने अपना ऑफिशियल यूट्यूब चैनल लॉन्च कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। भाईजान ने एक मजेदार टीजर वीडियो के जरिए इसकी अनाउंसमेंट की और वादा किया कि चैनल पर A से Z तक सब कुछ मिलेगा। फिलहाल यहां सलमान के कुछ शॉर्ट्स वीडियो नजर आ रहे हैं। फैंस को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में उन्हें एक्टर की जिंदगी, फिल्मों के किस्से और शूटिंग के बिहाइंड द सीन्स मोमेंट्स देखने को मिलेंगे।
First published on: Oct 10, 2026 04:48 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola