Wednesday, 29 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

पियर्स मॉर्गन के शो में रणवीर इलाहाबादिया के बयान पर क्यों मचा बवाल? लोगों ने बताया-फेक एक्सपर्टीज

भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार तनाव बने हुए हैं। इसी बीच पियर्स मॉगर्न के शो में पहुंचे रणवीर इलाहाबादिया द्वारा दिए गए बयानों ने बवाल पैदा कर दिया है।

---विज्ञापन---

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बना हुआ है जिसके पूरे देश में चर्चा हो रही है। इसी बीच यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया फिर से एक बार सुर्खियों में आ गए हैं। पियर्स मॉर्गन के इंटरनेशनल डिबेट शो में भारत का पक्ष रखने पहुंचे रणवीर पहुंचे। उन्होंने ने ओसामा बिन लादेन और हाफिज अब्दुल रऊफ की तस्वीरें दिखाईं। इसके साथ-साथ उन्होंने पाकिस्तान पर तीखे आरोप लगाए। हालांकि, शो में उनकी मौजूदगी को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त आलोचना हो रही है। लोगों का सवाल है कि जियोपॉलिटिक्स जैसे गंभीर मुद्दे पर बोलने की उनकी क्या योग्यता है? रणवीर के बयानों और सोशल मीडिया की प्रतिक्रियाओं ने एक नई बहस छिड़ गई है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला…

क्या है पूरा मामला?

यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया उर्फ ‘बीयर बाइसेप्स’ हाल ही में ब्रिटिश पत्रकार पियर्स मॉर्गन के शो में नजर आए। इस दौरान उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव पर चर्चा की। इस बहस में उनके साथ जानी-मानी पत्रकार बरखा दत्त, पाकिस्तान की पूर्व विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार और पॉडकास्टर शहजाद घियास शेख भी शामिल थे। हालांकि, सोशल मीडिया पर लोगों ने रणवीर की इस बहस में मौजूदगी पर सवाल उठाते हुए उनकी जियोपॉलिटिक्स अन्डरस्टैंडिंग को ‘फेक एक्सपर्टीज’ बताया। रणवीर ने शो में चर्चा के दौरान ओसामा बिन लादेन और हाफिज अब्दुल रऊफ की तस्वीरें दिखाते हुए पाकिस्तान के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने भारत की ओर से लिए गए एक्शन को “सटीक, संयमित और प्रतिशोधात्मक” बताया और कहा कि भारत कभी आक्रामक नहीं रहा। उन्होंने भारत को विश्व का “टीका, दर्शन, इंजीनियर और नेता” देने वाला देश बताया और इसकी तुलना पाकिस्तान की कमजोर इकोनॉमी से की।

---विज्ञापन---

पुराने पोस्ट पर भी उठे सवाल

पियर्स मॉर्गन ने शो के दौरान रणवीर से उनके एक पुराने सोशल मीडिया पोस्ट के बारे में भी सवाल पूछा। वह पोस्ट जिसमें उन्होंने पाकिस्तानियों को “भाई-बहन” कहा था। रणवीर ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने यह पोस्ट बाद में डिलीट कर दी क्योंकि पाकिस्तान ने फिर से सीजफायर तोड़ा था।

सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं

रणवीर द्वारा दिए गए इस बयाना पर सोशल मीडिया पर लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कई यूजर्स ने कहा कि उन्हें शो में उन्हें इनवाइट करने का कोई तुक नहीं था। इसके साथ ही उनके लिए लोगों ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के तनाव में उनके द्वारा दिए गए तर्क का कोई मतलब नहीं है। एक यूजर ने लिखा, “भारत जैसे देश का प्रतिनिधित्व रणवीर जैसे यूट्यूबर कर रहे हैं, ये दुर्भाग्यपूर्ण है।”

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:  इब्राहिम अली खान ने पेरेंट्स के तलाक पर की बात, सैफ और करीना के रिश्ते पर भी तोड़ी चुप्पी

पहले भी विवादों में रहे रणवीर

इससे पहले फरवरी में रणवीर ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ नामक शो में एक आपत्तिजनक सवाल पूछने के कारण विवादों में घिर चुके हैं। उन्होंने एक कंटेस्टेंट से अजीब और अश्लील सवाल किया, जिससे कई लोगों की भावनाएं आहत हुईं। इसके बाद कई एफआईआर दर्ज की गईं और रणवीर को माफी मांगनी पड़ी थी। इस बवाल के दौरान उन्हें काफी हेट का सामना करना पड़ा था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: क्या ठंडे बस्ते में गई अनुष्का शर्मा की ‘चकदा एक्सप्रेस’? झूलन गोस्वामी ने दी बड़ी अपडेट

First published on: May 13, 2025 02:19 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola