Tuesday, 23 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘लगता है गुड न्यूज है…’, Randeep Hooda की दिवाली फोटोज देख बोले फैंस; क्या प्रेग्नेंट हैं Lin Laishram?

Lin Laishram Pregnancy Rumours: रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम की दिवाली फोटोज में कुछ ऐसा नजर आया कि अब फैंस कपल की अनाउंसमेंट का इंतजार करने लगे हैं. सोशल मीडिया पर लिन से लगातार एक ही सवाल किया जा रहा है कि क्या वो प्रेग्नेंट हैं? अचानक प्रेग्नेंसी की खबर क्यों उड़ने लगी? चलिए जानते हैं.

---विज्ञापन---

Lin Laishram, Randeep Hooda
क्या रणदीप हुड्डा बनने वाले हैं पापा? (Photo Credit- Instagram)

Lin Laishram Pregnancy Rumours: बॉलीवुड कपल रणदीप हुड्डा और उनकी वाइफ लिन लैशराम सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. इन दोनों की दिवाली फोटोज को देखकर फैंस एक्साइटेड हो गए हैं. इन तस्वीरों में रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ट्विनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन कपड़ों को छोड़ फैंस की नजरें कहीं और ठहर गईं. अब सोशल मीडिया यूजर्स इन दोनों से सवाल कर रहे हैं कि कोई गुड न्यूज है क्या? इंटरनेट पर अब लिन लैशराम की प्रेग्नेंसी रूमर्स तेजी से वायरल हो रही हैं. तो चलिए जानते हैं कि रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम के दिवाली पोस्ट में ऐसा क्या था कि लोग ये सवाल करने पर मजबूर हो गए?

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में टूट गया ये रिश्ता, दोस्ती में ‘ब्रेकअप’ से निकले Nehal Chudasama के आंसू

---विज्ञापन---

रणदीप और लिन का दिवाली पोस्ट हुआ वायरल

आपको बता दें, रणदीप और लिन ने दिवाली के शुभ मौके पर ट्रेडिशनल लुक में अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं. कपल ने घर में हुई पूजा और सेलिब्रेशन की झलक दिखाई. इस दौरान लिन ने ना सिर्फ पति, बल्कि परिवार के साथ भी जमकर पोज दिए. वहीं, एक तस्वीर में लिन लैशराम अपना पेट पकड़े हुए नजर आ रही हैं. फोटो में नजर आ रहा है कि रणदीप हुड्डा और उनके पेरेंट्स के साथ पोज देते हुए, लिन ने अपना पेट पकड़ा हुआ है. उन्हें इस तस्वीर में देखकर ऐसा ही लग रहा है, जैसे वो प्रेग्नेंट हैं और अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं.

यह भी पढ़ें: ‘डैड ने मेरे कपड़े फाड़…’, दिवाली पर Bigg Boss की इस हसीना के साथ हुआ भयानक हादसा; जूड़े तक घिरी आग की लपटों में

---विज्ञापन---

लिन की प्रेग्नेंसी के उड़े रूमर्स

वहीं, पहली तस्वीर में भी कुछ ऐसा ही लग रहा है. फोटो में रणदीप और लिन एक प्लेट में कैंडल्स लिए खड़े हुए हैं और इसमें भी लिन का बेबी बंप दिखाई दे रहा है. अब ये एक्ट्रेस की साड़ी की वजह से लग राहा है, या लिन वाकई प्रेग्नेंट हैं? इसकी पुष्टि तो हम नहीं कर सकते. हालांकि, सोशल मीडिया यूजर्स अब एक्ट्रेस को प्रेग्नेंट ही बता रहे हैं. एक यूजर ने अब इस पोस्ट पर कमेंट कर लिखा है, ‘लिन प्रेग्नेंट हैं? अगर हां तो बड़ी खुशखबरी है।’ एक ने लिखा, ‘अगली अनाउंसमेंट ये है कि हम 3 होने जा रहे हैं।’ एक फैन ने कहा, ‘मुझे लगता है कि वो दोनों जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं।’

फैंस कर रहे अनाउंसमेंट का इंतजार

एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट किया, ‘तो किसी ने ध्यान नहीं दिया, मुझे लगता है कि जल्द ही एक अच्छी खबर आएगी।’ एक शख्स ने कहा, ‘भाई गुड न्यूज का इंतजार कर रहे हैं फैन…।’ तो किसी ने ये भी कह दिया, ‘हुड्डा जी पापा बनने वाले हैं।’ अब हर कोई उस अनाउंसमेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहा है, जब कपल प्रेग्नेंसी का खुलासा करेंगे.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 22, 2025 03:55 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola