Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

पहलगाम हमले के बाद सीमा हैदर के सपोर्ट में उतरीं Rakhi Sawant, सरकार से की खास अपील

पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार के पाकिस्तानियों को भारत छोड़ने के फैसले के बीच राखी सावंत ने सीमा हैदर को सपोर्ट किया है। आइए आपको भी बताते हैं राखी ने सरकार से क्या अपील की?

---विज्ञापन---

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत सरकार ने पाकिस्तानियों को भारत से वापस उनके देश भेजने का ऐलान किया है। इसके बाद से ही सीमा हैदर के भारत में रहने पर भी सवाल उठ रहे हैं। वहीं साल 2023 में सीमा ने पाकिस्तान से अवैध तरीके से भारत में एंट्री की थी, जिसके बाद वो ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा के सचिन मीणा से शादी कर यहीं सैटल हो गईं। वहीं अब जब उनके भारत में रहने पर सवाल उठ रहे हैं तो इसी बीच बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत सीमा के सपोर्ट में उतरी हैं। आइए आपको भी बताते हैं राखी ने सीमा को सपोर्ट करते हुए क्या कुछ कहा?

यह भी पढ़ें: AR Rahman पर दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाया 2 करोड़ का जुर्माना, जानें किस मामले में मिला नोटिस?

---विज्ञापन---

राखी ने वीडियो किया शेयर

राखी ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए सीमा को सपोर्ट किया है। उन्होंने कहा कि सीमा को वापस पाकिस्तान भेजना गलत होगा, क्योंकि अब वो सचिन के बच्चों की मां बन चुकी हैं। साथ ही वो सचिन से बेहद प्यार भी करती हैं। किसी भी महिला के साथ ऐसा करना बेहद गलत है। अब वो भारत की बहू बन गई हैं, उन्हें वापस पाकिस्तान भेजना ठीक नहीं होगा।

---विज्ञापन---

भारत सरकार से अपील

राखी सावंत ने अपनी वीडियो में आगे कहा कि मैं जानती हूं कि वो पाकिस्तानी हैं लेकिन सचिन से शादी करने के बाद अब वो यूपी की बहू बन गई हैं। वो अब भारत के साथ हैं, वो भारत के पक्ष में नारे भी लगाती हैं। वो अब भारत की बच्ची हैं। वो कोई फुटबॉल नहीं हैं कि बाहर निकाल कर फेंक दिया जाए। मेरी भारत सरकार से विनती है कि सीमा को वापस ना भेजा जाए, उसे यहीं भारत में रहने दिया जाए।

सरकार का पहलगाम हमले के बाद एक्शन

बता दें जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से पूरे देश में गुस्सा है। वहीं इसी को देखते हुए भारत सरकार ने पाकिस्तानियों पर भारत में बैन लगा दिया है। वहीं सभी पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही उनका वीजा की सेवाएं भी तत्काल प्रभाव से बंद कर दी गई हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Kesari 2 पर डायलॉग कॉपी करने का आरोप, यूट्यूबर ने वीडियो शेयर कर दिया सबूत

First published on: Apr 26, 2025 10:10 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola