Wednesday, 7 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

प्रियंका चोपड़ा की इस फिल्म के दीवाने हैं निक जोनस, दोस्तों को भी करते हैं रिकमेंड

Priyanka Chopra Nick Jonas: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी को इंडिया के साथ- साथ हॉलीवुड में भी खूब पसंद किया जाता है. निक हमेशा ही उन्हें और उनकी फिल्मों को सपोर्ट करते नजर आते हैं. इतना ही नहीं वो अपने दोस्तों को भी उनकी फिल्म देखने की सलाह देते हैं.

Priyanka Chopra Nick Jonas
प्रियंका चोपड़ा की इस फिल्म के दीवाने हैं निक जोनस (photo source- instagram and youtube)

Priyanka Chopra Nick Jonas: प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में लंदन में दिवाली का जश्न बड़े धूमधाम से मनाया. इस सेलिब्रेशन की कुछ फोटो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं. इन फोटोज में वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं. देसी गर्ल विदेश में रहने के बावजूद हमेशा अपने कल्चर से जुड़ी रहती हैं और अपने दोस्तों को भी इससे जोड़े रखती हैं. हाल ही में, प्रियंका ने ये बताया कि वो उन लोगों को अपनी कौन सी फिल्म देखने की सलाह देंगी? जिन्हें बॉलीवुड और उनकी हिंदी फिल्मों के बारे में ज्यादा कुछ पता नहीं है.

कौन सी फिल्म को देखने की सलाह देंगी

ब्रिटिश वोग के साथ हुए एक इंटरव्यू में जब प्रियंका चोपड़ा से पूछा गया कि वो उन लोगों को अपनी कौन सी फिल्म पहली बार देखने की सलाह देंगी, जिन्हें बॉलीवुड की ज्यादा जानकारी नहीं है. इस बात पर प्रियंका ने बड़ा ही इंटेरेस्टिंग जवाब दिया. उन्होंने कहा कि उन्हें बस इतना पता है कि उनके पति निक जोनस उन लोगों को फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ देखने की सलाह देते हैं जिन्होंने बॉलीवुड की ज्यादा फिल्में नहीं देखी हैं. प्रियंका ने बताया कि उनके कई दोस्तों ने बॉलीवुड की फिल्में नहीं देखी है, लेकिन फिर भी उन्हें ‘दिल धड़कने दो’ बेहद पसंद आई. इसी वजह से उन्हें लगता है कि ये एक अच्छी फिल्म है.

---विज्ञापन---

फिल्म ‘दिल धड़कने दो’

प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ साल 2015 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर, शेफाली शाह, रणवीर सिंह, अनुष्का शर्मा, फरहान अख्तर और राहुल बोस जैसे बेहतरीन एक्टर्स शामिल थे. सैकनिल्क.कॉम के मुताबिक, फिल्म ने दुनिया भर में 150.05 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. इसका इंडियन ग्रॉस कलेक्शन 106.70 करोड़ रुपये था. ये फिल्म ‘नेटफ्लिक्स’ और ‘अमेजन प्राइम वीडियो’ पर अवेलेबल है.

First published on: Oct 21, 2025 11:27 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola