Sunday, 8 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘कभी बातचीत नहीं हुई…’ प्रियामणि ने बहन विद्या बालन के साथ अपने रिश्ते को लेकर कही ये बड़ी बात

Priyamani On Vidya Balan: एक्ट्रेस प्रियामणि ने बहन विद्या बालन के साथ अपने बॉन्ड पर बात की है. उन्होंने बताया कि वो विद्या के स्क्रीन पर वापसी का इंतजार कर रही हैं.

Priyamani On Vidya Balan
प्रियामणि ने की बहन विद्या बालन को लेकर बात (photo source- instagram)

Priyamani On Vidya Balan: मशहूर एक्ट्रेस विद्या बालन अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं. एक बार फिर उनका नाम चर्चा में बना हुआ है, लेकिन इसकी वजह उनका कोई अपकमिंग प्रोजेक्ट नहीं है. इस बार वो अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से हेडलाइन्स में हैं. हाल ही में, उनकी बहन प्रियामणि ने उनके साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है. उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे.

प्रियामणि और विद्या बालन का रिश्ता

प्रियामणि और विद्या बालन के दादा भाई थे, इस नाते उनके बीच चचेरी बहनों का रिश्ता हैं. हाल ही में, प्रियामणि ने सीएनएन न्यूज 18 के साथ हुए इंटरव्यू में अपने और विद्या के बॉन्ड पर बात की है. उन्होंने बताया कि इतने करीबी रिश्तेदार होने के बावजूद उनकी आपस में कभी बातचीत ही नहीं हुई. उन्होंने बताया कि उनकी विद्या के पिता पीआर बालन के साथ ज्यादा बातचीत है, अगर वो उनसे बात नहीं कर पाती हैं, तो पीआर बालन प्रिया के पिता को फोन करते हैं और बात कर लेते हैं.

---विज्ञापन---

प्रिया को है विद्या की फिल्मों में वापसी का इंतजार

इंटरव्यू में बातचीत के दौरान प्रिया, विद्या की तारीफ करते हुए कहती हैं कि विद्या एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं. वो बताती हैं कि दोनों बहनो के बीच आपस में तारीफ करने वाली फीलिंग हमेशा से है. एक ऑडियंस होने के नाते वो उन्हें बेहद पसंद करती हैं और इतना ही नहीं वो उनके बड़े पर्दे पर वापसी ा भी बेसब्री से इंतजार कर रही हैं. विद्या बालन को आखिरी बार हॉरर- कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ में देखा गया था, जो साल 2024 में रिलीज हुई थी.

First published on: Oct 16, 2025 05:22 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो